फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ अगस्त से शुरू होगा रेल बचाओ देश बचाओ आंदोलन

विज्ञापन
ncrmu will start Desh Bachao Andolan on 9th August
विज्ञापन
प्रयागराज। सरकार द्वारा रेलवे की उत्पादन यूनिटों का निगमीकरण करने एवं रेलवे को निजी हाथों में बेचे जाने की प्रक्रिया शुरू करने के विरोध में रविवार को ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन की स्टैंडिंग कमिटी की सभा वर्चुअल वेबीनार के माध्यम से हुई। बैठक में फेडरेशन के अध्यक्ष रखल दास गुप्ता एवं महामंत्री शिव गोपाल मिश्र की मौजूदगी में कहा गया कि किसी भी हाल में रेल को बिकने नहीं दिया जाएगा। सरकार के निर्णय के विरोध में रविवार नौ अगस्त 2020 से रेल बचाओ देश बचाओ के नारों के साथ राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू होगा।
विज्ञापन

वेबिनार में स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों से कहा गया कि प्रत्येक जोनों में यूनियनों की हर शाखाएं रूट लेवल पर जाकर काम करने वाले कर्मचारियों को इस आंदोलन के बारे में बताएं । इस अवसर पर नॉर्थ सेंटल रेलवे मेंस यूनियन के महामंत्री आर डी यादव ने कहा कि भारतीय रेल पर रेल बचाओ देश बचाओ का नारा देकर आंदोलन की शुरुआत 9 अगस्त से की जा रही है । इसी दिन 9 अगस्त 1942 को अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की गई थी । इसी वजह से उस दिवस को रेल बचाओ देश बचाओ आंदोलन की शुरुआत करने का निर्णय लिया है।उन्होंने कहा कि कास्ट कटिंग के नाम पर 50 प्रतिशत पदों का सरेंडर करना, मल्टी स्किलिंग के तहत कर्मचारियों की संख्या कम करना सोची समझी रणनीति के तहत किया जा रहा है।
रेलवे अस्पतालों में करोना पेशेंट के लिए वार्ड बनाने कि वजह से रेल कर्मचारियों को दवा मिलने व इलाज कराने में कठिनाइयां हो रही हैं । पेंशन भोगियों को भी दवा मिलने में व इलाज कराने में कठिनाइयां हो रही हैं। रेलवे बोर्ड द्वारा जारी अनु देशों को लागू न करने के कारण कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जाता है। रनिंग कर्मचारियों को कोविड-19 के नाम पर पदाव नत करके निचले स्तर की गाड़ियों पर लगाना काम नियम विरुद्ध है। तय हुआ कि यूनियन शाखाएं अपने अपने कार्य क्षेत्र में सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए व मास्क पहनकर कर नौ अगस्त को प्रभावी ढंग से मीटिंग के माध्यम से कर्मचारियों के बीच जाएंगे और उन्हें इस बात के लिए आश्वस्त करेंगे रेल को किसी भी हाल में निजी हाथों में बेचने नहीं दिया जाएगा । बैठक के अंत में निर्णय लिया गया कि शाखा स्तर पर पुरजोर ढंग से विरोध किया जाए। टवीट् के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं रेल मंत्री को देश बचाओ रेल बचाओ के आंदोलन के आंदोलन के बारे में बताया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें