फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCR Railway : प्रयागराज से आनंद विहार के लिए चलेगी समर स्पेशल 

Sat, 28 May 2022 09:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ डा. शिवम शर्मा ने बताया कि गाड़ी संख्या 01907 प्रयागराज जंक्शन से शुक्रवार तीन की रात 9.30 बजे प्रस्थान करेगी। इसका फतेहपुर, कानपुर एवं अलीगढ़ में ठहराव रहेगा।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए रेलवे ने प्रयागराज से आनंद विहार के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है। समर स्पेशल ट्रेन का संचालन  प्रयागराज से तीन जून और आनंद विहार से चार जून को होगा। 

विज्ञापन



उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ डा. शिवम शर्मा ने बताया कि गाड़ी संख्या 01907 प्रयागराज जंक्शन से शुक्रवार तीन की रात 9.30 बजे प्रस्थान करेगी। इसका फतेहपुर, कानपुर एवं अलीगढ़ में ठहराव रहेगा।


सुबह 8.05 बजे ट्रेन आनंद विहार पहुंच जाएगी। वापसी में आनंद विहार से गाड़ी संख्या 01908 आनंद विहार से शनिवार चार जून की सुबह 11.50 बजे चलकर रात 10.45 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंच जाएगी। 16 कोच की इस ट्रेन में स्लीपर के छह, एसी थ्री के चार, एसी टू कम एसी थ्री और एसी फर्स्ट का एक-एक, सामान्य श्रेणी और एसएलआर श्रेणी के दो-दो कोच रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें