फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCR Railway : कमाई में एक बार फिर जोन की नंबर वन ट्रेन बनी प्रयागराज एक्सप्रेस, 11.45 लाख ने कराया रिजर्वेशन

Sun, 28 May 2023 04:34 PM IST
विनोद सिंह राहुल शर्मा, प्रयागराज

सार

प्रयागराज एक्सप्रेस दिल्ली के लिए पहली बार 16 जुलाई 1984 को चली थी। बीते 38 वर्ष से यह ट्रेन प्रयागराज से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की पसंदीदा ट्रेन बनी हुई है। कोरोना काल को छोड़ दिया जाए तो इसके निरस्त होने के मौके भी अन्य ट्रेनों के मुकाबले काफी कम रहे।
विज्ञापन
प्रयागराज एक्सप्रेस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) की वीआईपी ट्रेन प्रयागराज एक्सप्रेस एक बार फिर कमाई के मामले में जोन की नंबर वन ट्रेन बन गई है। पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्रयागराज एक्सप्रेस ने सर्वाधिक 82.03 करोड़ रुपये की कमाई की। इस अवधि में प्रयागराज एक्सप्रेस में आरक्षण कराने वालों की संख्या 11.45 लाख रही। वहीं, कमाई के लिहाज से प्रयागराज-लोकमान्य तिलक दुरंतो एक्सप्रेस दूसरे स्थान पर रही, जबकि कानपुर शताब्दी अब तीसरे की बजाय चौथे स्थान पर आ गई है।

विज्ञापन


प्रयागराज एक्सप्रेस दिल्ली के लिए पहली बार 16 जुलाई 1984 को चली थी। बीते 38 वर्ष से यह ट्रेन प्रयागराज से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की पसंदीदा ट्रेन बनी हुई है। कोरोना काल को छोड़ दिया जाए तो इसके निरस्त होने के मौके भी अन्य ट्रेनों के मुकाबले काफी कम रहे। दिल्ली जाने वाले अधिकांश यात्री इससे ही सफर करना पसंद करते हैं।
पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 में गाड़ी संख्या 12417 प्रयागराज एक्सप्रेस ने कुल 41.97 करोड़ की कमाई की।

इस दौरान कुल 5.75 लाख यात्रियों ने इसमें सफर किया। इसी तरह 12418 प्रयागराज एक्सप्रेस की पिछले वित्तीय वर्ष में कुल कमाई 40.06 करोड़ रुपये रही। इस दौरान 5.70 यात्रियों ने इसमें सफर किया। अप और डाउन के आंकड़ों को जोड़ लिया जाए तो प्रयागराज एक्सप्रेस से रेलवे ने पिछले वित्तीय वर्ष में 82.03 करोड़ की कमाई की। इन आंकड़ों के हिसाब से प्रयागराज एक्सप्रेस की प्रतिदिन की औसतन कमाई 22.46 लाख रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस दूसरे नंबर पर
प्रयागराज एक्सप्रेस के बाद कमाई के लिहाज से दूसरे नंबर पर मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस है। सप्ताह में दो दिन चलने के बावजूद दुरंतो एक्सप्रेस ने पिछले वित्तीय वर्ष में 53.01 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि, इसमें सभी कोच एसी श्रेणी के हैं एवं फ्लेक्सी फेयर भी है। अगर इसका संचालन सप्ताह में चार दिन या हर रोज होता तो कमाई के हिसाब से यह एनसीआर जोन की नंबर वन ट्रेन होती। उधर, प्रयागराज से दिल्ली जाने वाली 12275 हमसफर एक्सप्रेस से कुल 52.79 करोड़ रुपये की कमाई पिछले वित्तीय वर्ष में हुई और यह ट्रेन तीसरे स्थान पर रही। वहीं, कमाई के मामले में 12033 कानपुर शताब्दी अब चौथे स्थान पर आ गई है। पिछले वित्तीय वर्ष में कानपुर शताब्दी से 42.91 करोड़ रुपये की कमाई हुई।

आय के लिहाज से एनसीआर की चार प्रमुख ट्रेनें

ट्रेन का नाम पिछले वित्तीय वर्ष में आय

प्रयागराज एक्सप्रेस - 82.03 करोड़
प्रयागराज-एलटीटी दुरंतो - 53.01 करोड़

प्रयागराज-नई दिल्ली हमसफर - 52.79 करोड़
कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी - 42.91 करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें