उत्तर मध्य रेलवे ने चार विशेष ट्रेनों की संचालन अवधि में विस्तार किया है। वहीं, पश्चिम मध्य रेलवे में चल रहे कार्य के कारण दो अन्य ट्रेनों का गुरमखेड़ी स्टेशन पर ठहराव अस्थायी रूप से स्थगित रहेगा।
उत्तर मध्य रेलवे ने चार विशेष ट्रेनों की संचालन अवधि में विस्तार किया है। वहीं, पश्चिम मध्य रेलवे में चल रहे कार्य के कारण दो अन्य ट्रेनों का गुरमखेड़ी स्टेशन पर ठहराव अस्थायी रूप से स्थगित रहेगा। रेल प्रशासन के अनुसार, ट्रेन (07091) चार्लपल्ली-दानापुर 25 जुलाई से 29 सितंबर तक शनिवार को नौ फेरे लगाएगी। ट्रेन (07092) दानापुर-चार्लपल्ली 27 जुलाई से 28 सितंबर तक सोमवार को नौ फेरे लगाएगी। इन दोनों ट्रेनों के नौ-नौ फेरे बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन
इसी प्रकार ट्रेन (05557) रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस की सेवा मंगलवार को 28 जुलाई से 15 सितंबर तक सात फेरों के लिए बढ़ाई गई है। ट्रेन (05558) लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रक्सौल 30 जुलाई से 17 सितंबर तक बृहस्पतिवार को सात फेरे लगाएगी। ट्रेन (11274) प्रयागराज छिवकी-इटारसी एक्सप्रेस का गुरमखेड़ी स्टेशन पर ठहराव 23 से 25 जुलाई तक नहीं होगा। ट्रेन (11273) इटारसी-प्रयागराज छिवकी एक्सप्रेस के लिए यह स्थगन 27 से 29 जुलाई तक प्रभावी रहेगा।