ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों के संचालन अवधि बढ़ाई गई
यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने एक दर्जन ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ा दी है। इनमें बांद्रा-इज्जतनगर-बांद्रा, उधना-बनारस-उधना, मुंबई-काठगोदाम-मुंबई, बांद्रा-जम्मू तवी-बांद्रा, मुंबंई सेंट्रल-बनारस, मुंबई सेंट्रल, डॉ.आंबेडकर नगर-नई दिल्ली-डॉ.आंबेडकर, मुंबई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज-मुंबई सेंट्रल शामिल हैं।
रोडवेज में तैनात राणा प्रताप सम्मानित
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के स्वर्ण जयंती समारोह में प्रयाग डिपो में मैकेनिक के पद पर तैनात राणा प्रताप यादव को सम्मानित किया गया। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दया शंकर सिंह तथा निगम के अध्यक्ष आरके तिवारी ने उत्कृष्ट कार्य के लिए राणा प्रताप को सम्मानित किया।