फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCR Railway : दिवाली-छठ पर चलने वाली विशेष ट्रेनों की अवधि बढ़ी, भीड़ को देखते हुए रेलवे ने किया फैसला

Wed, 06 Nov 2024 06:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या-01079 छत्रपति शिवाजी महाराज ट. गोरखपुर एक्सप्रेस का संचालन 11 नवंबर तक किया जाना था, जिसे बढ़ाकर 20 तक कर दिया गया। इसी प्रकार ट्रेन संख्या-01080 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज ट. का संचालन 13 नवंबर से बढ़ाकर 22 तक किया गया है।
विज्ञापन
रेलगाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेल प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए दिवाली/छठ के उपलक्ष्य में चलने वाली विशेष गाड़ियों की संचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या-01079 छत्रपति शिवाजी महाराज ट. गोरखपुर एक्सप्रेस का संचालन 11 नवंबर तक किया जाना था, जिसे बढ़ाकर 20 तक कर दिया गया। इसी प्रकार ट्रेन संख्या-01080 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज ट. का संचालन 13 नवंबर से बढ़ाकर 22 तक किया गया है।

विज्ञापन


ट्रेन-01143 लोकमान्य तिलक ट. दानापुर एक्सप्रेस भी अब 11 नवंबर की जगह 20 तक संचालित होगी, जबकि ट्रेन-01144 दानापुर-लोकमान्य तिलक ट. 12 की जगह 21 नवंबर तक चलेगी। ट्रेन संख्या- 01145 छत्रपति शिवाजी महाराज ट. आसनसोल साप्ताहिक गाड़ी 11 की जगह 25 नवंबर तक चलाई जाएगी। जबकि ट्रेन-01146 आसनसोल छत्रपति शिवाजी महाराज ट. साप्ताहिक बुधवार 13 की जगह अब 27 तक चलेगी। ट्रेन-01205 पुणे-दानापुर सात नवंबर से बढ़ाकर 17 तक विस्तारित की गई है। वापसी में ट्रेन-01206 दानापुर पुणे नौ की जगह अब 19 तक चलेगी।

ट्रेन-01481 पुणे-दानापुर 11 की जगह अब 20 तक संचालित होगी। जबकि 01482-दानापुर-पुणे 13 की जगह 22 तक चलाई जाएगी। ट्रेन- 01065 छत्रपति शिवाजी महाराज ट. अगरतला साप्ताहिक गाड़ी सात की जगह 21 तक संचालित की जाएगी। ट्रेन-01207 नागपुर-समस्तीपुर साप्ताहिक गाड़ी बुधवार 13 की जगह 20 नवंबर तक चलेगी। ट्रेन-01208 समस्तीपुर-नागपुर, 01492 निजामुद्दीन, ट्रेन-01415 पुणे-गोरखपुर, ट्रेन-01491 पुणे-निजामुद्दीन साप्ताहिक शुक्रवार ट्रेन के संचालन की अवधि भी बढ़ाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें