राजभाषा हिंदी के प्रयोग एवं प्रसार के लिए उत्तर मध्य रेलवे को संपूर्ण भारतीय रेलवे में दूसरा स्थान मिला है। दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में राजभाषा हिंदी के प्रयोग-प्रसार के लिए उत्तर मध्य रेलवे को द्वितीय स्थान मिलने पर रेलमंत्री राजभाषा ट्राफी दी गई है। यह पुरस्कार चेयरमैन रेलवे बोर्ड जया वर्मा सिन्हा के हाथों एनसीआर के प्रधान मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर सत्येंद्र कुमार ने प्राप्त किया।
संपूर्ण भारतीय रेलवे में द्वितीय स्थान मिलने पर महाप्रबंधक रविंद्र गोयल ने मुख्य राजभाषा अधिकारी मनीष गुप्ता बधाई दी है। एनसीआर के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि पिछले वर्ष एनसीआर को प्रथम पुरस्कार स्वरूप रेल मंत्री राजभाषा शील्ड प्राप्त हुई थी। इस प्रकार उत्तर मध्य रेलवे ने लगातार दूसरे वर्ष मंत्रालय स्तर का पुरस्कार प्राप्त कर कीर्तिमान स्थापित किया है।