फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीआर में विलय के विरोध में आई मेंस यूनियन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) में प्रयागघाट और प्रयाग जंक्शन के विलय किए जाने का नार्दन रेलवे मेंस यूनियन ने विरोध किया है। मेंस यूनियन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि वह प्रयागघाट और प्रयाग का किसी भी सूरत में एनसीआर में विलय नहीं होने देंगे। कर्मचारियों ने इसके विरोध में जुलूस भी निकाला। कहा कि अगर विलय संबंधी कोई निर्णय हुआ तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

यूनियन के शाखा मंत्री एलए जाफरी ने कहा कि पिछले कुछ माह से इलाहाबाद जंक्शन से चलने वाली तमाम ट्रेनें प्रयागघाट स्थानांतरित हो चुकी है। ऐसे में एनसीआर के ऊपर रेल संचालन का दबाव भी नहीं है। शाखा मंत्री ने कहा कि अप्रैल माह में प्रयाग रेलवे स्टेशन का उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने दौरा किया था। तब यूनियन नेताओं ने एनसीआर में प्रयाग और प्रयागघाट का विलय न किए जाने का अनुरोध किया था। इस पर महाप्रबंधक ने कहा कि इस संबंध में अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है। साथ ही विलय संबंधी कोई प्रस्ताव भी विचाराधीन नहीं है। ऐसे में एनसीआर प्रशासन उत्तर रेलवे के स्टेशनों को अपने जोन में क्यों मिलाना चाह रहा है। उन्होंने कहा कि मेंस यूनियन विलय के इस प्रस्ताव का पुरजोर विरोध करेगी। इसके पूर्व मेंस यूनियन की ओर से एक जुलूस भी निकाला गया। बाद में जुलूस एक सभा में तब्दील हो गया। इस मौके पर मंडल कोषाध्यक्ष विजय कुमार मिश्र, शाखा अध्यक्ष आरके यादव, एसएस सिंह, पीके उपाध्याय, आरआर शुक्ला, शैलेंद्र, केवी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें