प्रयागराज। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने मंगलवार को विज्ञापन संख्या 47 के तहत गणित विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के नौ पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया। इसके लिए इंटरव्यू एक और 13 अगस्त को आयोजित किया गया। आयोग की सचिव वंदना त्रिपाठी के अनुसार गणित विषय में नौ पदों (आठ पद सामान्य, एक पद ओबीसी के लिए आरक्षित) पर भर्ती के लिए आयोजित साक्षात्कार में 51 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया था। इनमें से 44 अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल हुए। मंगलवार को गणित विषय का इंटरव्यू पूरा होने के बाद आयोग की बैठक में परिणाम जारी कर दिया गया। चयन परिणाम आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
आयोग ने मानी गलती, उत्तरकुंजी संशोधित
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने माना कि विज्ञापन संख्या 47 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की हिंदी विषय की संशोधित उत्तरकुुंजी गलत जारी कर दी गई थी। आयोग ने मंगलवार को गलती सुधारते हुए दोबारा संशोधित उत्तरकुंजी जारी की। आयोग की सचिव वंदना त्रिपाठी के अनुसार लिपिकीय त्रुटि के कारण ‘बी’ सिरीज की बुकलेट प्रश्न संख्या 59 के स्थान पर 52 टाइप हो गया था। संशोधन के बाद अब ‘बी’ सिरीज की बुकलेट में टंकित प्रश्न संख्या 52 को अब प्रश्न संख्या 59 पढ़ा जाए।