फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सटोरिये ने किया था अपहरण, सट्टे में लगा दिए थे चार लाख

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : A
विज्ञापन
लापता युवक पुणे में मिला, बयान के आधार पर सटोरिये को जेल भेजा
विज्ञापन



नवाबगंज (संवाद)। नवाबगंज से लापता बियर कारोबारी को घरवालों ने पुणे से खोज निकाला। पता चला कि जो पैसे लेकर वह लापता हुआ था, वह सट्टे में हार चुका है। सटोरिये अंकुर केसरवानी ने ही उससे जबरन पैसे सट्टे में लगवाए थे। पिंटू के बयान के आधार पर अंकुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उसके पास से नशीला पदार्थ भी बरामद किया गया है।


प्रतापगढ़ के बीरभानपुर बाघराय का रहने वाला बीयर कारोबारी पिंटू पांडेय 24 नवंबर को बियर का पैसा जमा करने सोराव स्थित बैंक जा रहा था। नवाबगंज में पुलिया के पास से लापता हो गया। परिजनों की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था। बाद में घर वालों को पता चला कि वह पुणे में है। घर वाले पुणे गए और पिंटू को घर वापस लाए। पिंटू ने बताया कि वह लाल गोपालगंज के कपड़ा कारोबारी अंकुर केसरवानी के चंगुल में फंस गया था। अंकुर बड़ा सटोरिया है। उसने पिंटू से चार लाख रुपये लेकर सट्टे में लगा दिया। इसके बाद घर वालों के डर से पिंटू पूणे चला गया था। घर वाले पिंटू को लेकर नवाबगंज थाना पहुंचे। वहां उसके बयान के आधार पर बुधवार की सुबह अंकुर केसरवानी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके ऊपर कई धाराएं लगाई गईं। पुलिस ने उसके नशीला पदार्थ रखने की भी धारा लगाकर जेल भेज दिया। स्थानीय व्यापारियों में इस बात को लेकर बहुत रोष था।
विज्ञापन
विज्ञापन



दरअसल, अंकुर व्यापार मंडल के पदाधिकारी कृष्ण कुमार केसरवानी का बेटा है। उनका आरोप है कि पुलिस ने अंकुर को पूछताछ के लिए बुलाया था फिर उसके पास से गांजा की बरामदगी दिखा दी। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की है। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि न्याय नहीं किया गया तो चक्काजाम किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें