चैत्र नवरात्रि के पहले दिन आदिशक्ति अलोपशंकरी मंदिर में लगी भक्तों की लंबी कतार।
- फोटो : अमर उजाला।
शहर के अन्य देवी मंदिरों में गूंजते रहे जयकारे
शहर के सिविल लाइंस, कटरा, चौक, मुट्ठीगंज, मीरापुर, धूमनगंज, राजरूपपुर, रामबाग, सोहबतियाबाग, चौफटका, तेलियरगंज, शिवकुटी, जार्जटाउन, टैगोरटाउन, कीडगंज, राजापुर, ममफोर्डगंज, नैनी, झूंसी, फाफामऊ, कालिंदीपुरम आदि इलाकों में देवी मंदिरों में भक्तो की भारी भीड़ रही। कल्याणी देवी स्थित आदिशक्ति कल्याणी देवी मंदिर में नवरात्रि के मौके पर विशेष पूजा अर्चना और आरती की गई। यहां सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार लगी रही। फूल, माला, नारियल और चुनरी के साथ भक्तों ने देवी की पूजा की और आरती उतारी। इसी तरह आदिशक्ति ललिता देवी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने विधि विधान से मां की पूजा की। यहां पूरे नवरात्र में विशेष अनुष्ठान किया जाता है। यहां पर दूर-दूर से भक्त दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं।