मां काली का रौद्र रूप देखने के लिए जुटी भीड़
श्री दारागंज रामलीला कमेटी की तरफ से बुधवार को मां काली के रौद्र रूप का प्रर्दशन किया गया। इसके पहले भगवान श्रीराम की सवारी शृंगार भवन से निकलकर जीटी रोड होते हुए अलोपीबाग लीला मैदान पहुंची। यहां लीला संयोजक सियाराम शास्त्री के निर्देशन में माता सीता ने मां काली का रौद्र रूप धारण कर खर और दूषण का वध किया। इस दौरान हर तरफ मां काली के जयकारे लगतेे रहे। मां काली दल की अगवाई करने वालों में अध्यक्ष कल्लू यादव, महामंत्री जितेंद्र गौड़, कोषाध्यक्ष मुन्ना आजाद, उपाध्यक्ष अरविंद पांडेय आदि शामिल रहे।