फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2023 : मां के दर्शन के लिए मंदिरों में लगी रही भक्तों की कतार, कहीं जागरण तो कहीं भजन

Thu, 19 Oct 2023 04:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सिद्ध पीठ ललिता देवी मंदिर में बुधवार को मां का विशेष शृंगार किया गया। इस दौरान भगवती जागरण का आयोजन भी हुआ। उधर, शक्तिपीठ मां कल्याणी देवी मंदिर में पांचवें दिन लोगों ने मां भगवती के कुष्मांडा स्वरूप के दर्शन प्राप्त किए।
विज्ञापन
शक्तिपीठ मां कल्याणी देवी मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन मां स्कंदमाता के स्वरूप की पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर सुबह से ही शहर के देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ लग गई। सिद्ध पीठ मां ललिता देवी, मां कल्याणी देवी, अलोपशंकरी मंदिर में भक्तों ने कतारबद्ध होकर मां के दर्शन किए।
विज्ञापन












सिद्ध पीठ ललिता देवी मंदिर में बुधवार को मां का विशेष शृंगार किया गया। इस दौरान भगवती जागरण का आयोजन भी हुआ। उधर, शक्तिपीठ मां कल्याणी देवी मंदिर में पांचवें दिन लोगों ने मां भगवती के कुष्मांडा स्वरूप के दर्शन प्राप्त किए। आचार्य पंडित श्याम जी पाठक ने बताया कि बृहस्पतिवार को भक्त मां के स्कंदमाता स्वरूप के दर्शन करेंगे।

वहीं, मिशन शक्ति विशेष अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण से संबंधित नृत्य नाटिका, देवी गीत तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन क्षेत्रीय अभिलेखागार संस्कृति विभाग प्रयागराज द्वारा श्री अलोपशंकरी शक्तिपीठ मंदिर अलोपीबाग में किया गया। इसका उद्घाटन महंत यमुना जी महाराज ने किया। कलाकार उमेश कनौजिया ने देवी गीत पेश किए। यहां माता की झांकी भी सजाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां काली का रौद्र रूप देखने के लिए जुटी भीड़


श्री दारागंज रामलीला कमेटी की तरफ से बुधवार को मां काली के रौद्र रूप का प्रर्दशन किया गया। इसके पहले भगवान श्रीराम की सवारी शृंगार भवन से निकलकर जीटी रोड होते हुए अलोपीबाग लीला मैदान पहुंची। यहां लीला संयोजक सियाराम शास्त्री के निर्देशन में माता सीता ने मां काली का रौद्र रूप धारण कर खर और दूषण का वध किया। इस दौरान हर तरफ मां काली के जयकारे लगतेे रहे। मां काली दल की अगवाई करने वालों में अध्यक्ष कल्लू यादव, महामंत्री जितेंद्र गौड़, कोषाध्यक्ष मुन्ना आजाद, उपाध्यक्ष अरविंद पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें