फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2023 : नवरात्र पर हर 30 मिनट पर विंध्याचल के लिए चलेंगी बसें, 11 अतिरिक्त ट्रेनों का भी होगा ठहराव

Sat, 30 Sep 2023 12:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इस बार शारदीय नवरात्र रविवार 15 अक्तूबर से शुरू हो रहा है। प्रयागराज से हर वर्ष हजारों की संख्या में लोग मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए विंध्याचल जाते हैं। लोगों की सुविधा के लिए यूपी रोडवेज जीरोरोड बस स्टेशन से बसों का संचालन 14 अक्टूबर से शुरू करने जा रहा है। 25 अक्टूबर तक इन बसों संचालन होगा।
विज्ञापन
विंध्याचल धाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शारदीय नवरात्र के मौके पर मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए जाने वाले लोगों की सहूलियत के लिए यूपी रोडवेज ने विंध्याचल के लिए हर 30 मिनट पर बस चलाने की तैयारी की है। बसों का संचालन प्रयागराज के जीरोरोड बस स्टेशन से होगा। उधर रेलवे भी नवरात्र के मौके पर विंध्याचल स्टेशन पर 11 अतिरिक्त ट्रेनों के ठहराव की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन


इस बार शारदीय नवरात्र रविवार 15 अक्तूबर से शुरू हो रहा है। प्रयागराज से हर वर्ष हजारों की संख्या में लोग मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए विंध्याचल जाते हैं। लोगों की सुविधा के लिए यूपी रोडवेज जीरोरोड बस स्टेशन से बसों का संचालन 14 अक्टूबर से शुरू करने जा रहा है। 25 अक्टूबर तक इन बसों संचालन होगा। इस अवधि में 195 अतिरिक्त बसें चलेंगी, इसमें 130 बसें प्रयागराज परिक्षेत्र व 65 बसें वाराणसी परिक्षेत्र की रहेंगी। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने इसकी पुष्टि की है।

इसी क्रम में रेलवे ने नवरात्र के दौरान प्रयागराज से गुजरने वाली 11 ट्रेनों के विंध्याचल स्टेशन पर ठहराव की तैयारी की है। इस दौरान सूबेदारगंज से विंध्याचल के लिए मेमू स्पेशल ट्रेन के भी संचालन की तैयारी है।
विज्ञापन


साथ ही संघमित्रा एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, पाटलिपुत्र सुपरफास्ट एक्सप्रेस, हावड़ा- जोधपुर एक्सप्रेस, सीमांचल एक्सप्रेस, हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक -भागलपुर एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक -गुवाहाटी एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल, लोकमान्य तिलक-बनारस एक्सप्रेस आदि का ठहराव एक-एक मिनट के लिए विंध्याचल में नवरात्र के दौरान हो सकता है।

उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि नवरात्र के दौरान विंध्याचल में ट्रेनों के ठहराव का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जल्द ही इसकी समय सारणी जारी कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें