सिविल लाइंस के श्रीहनुमत निकेतन में बुधवार को कोरोना वायरस के समूल नाश के लिए नवचंडी महायज्ञ किया गया। मंदिर के महंत पं योगेंद्र मणि त्रिपाठी के आचार्यत्व में महामारी निवारण मंत्रों का पाठ किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान महाअष्टमी पर विश्व स्तर पर कोरोना के समूल शमन एवं मानवता के रक्षार्थ सविधि आहुतियां दी गईं।महंत की ओर से नवचंडी एवं श्रीरामचरित मानस का नवाह्न पारायण पाठ भी किया गया। इससे पहले लॉकडाउन में फंसे लोगों को भोजन प्रसाद का वितरण किया गया। भोजन प्रसाद वितरण का संयोजन राकेश शुक्ल, न्यायमूर्ति राजेश कुमार एवं दीपक अग्रवाल ने किया।