फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजाद नगर में दूषित जलापूर्ति से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
साउथ मलाका के आजाद नगर मोहल्ले में दूषित जलापूर्ति ने लोगों को खासा परेशान कर दिया है। यहां पिछले कई दिनों से बदबूदार पानी की सप्लाई हो रही है। लोगों का कहना है कि पानी में सीवर जैसी बदबू आ रही है। जलकल विभाग से इसकी शिकायत की गई है, लेकिन अब तक कोई राहत नहीं मिली है। आजादनगर के जय प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि बीते कई दिनों से पाइप लाइन से बदबूदार पानी की आपूर्ति हो रही है। स्थानीय निवासी एवं शिक्षक रविंद्र मिश्र ने बताया कि जलकल विभाग से इसकी शिकायत की गई थी। वहां के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे, लेकिन समस्या अब भी जस की तस है। इसी तरह अजय चक्की वाली गली में रहने वाले सिद्धार्थ सौरभ ने बताया कि दूषित जलापूर्ति से हर कोई परेशान है। इस पानी को फेंकने के अलावा कोई अन्य विकल्प ही नहीं बचता। विवेक श्रीवास्तव ने कहा कि जब कभी भी मोहल्ले में सीवर लाइन चोक होती है तभी दूषित जलापूर्ति की समस्या ज्यादा हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें