फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naini Jail : टीवी के रिमोट को लेकर भिड़े बंदी, बीचबचाव में बंदीरक्षकों से धक्कामुक्की

Sun, 03 May 2026 03:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जिला जेल में टीवी के रिमोट को लेकर बंदी आपस में भिड़ गए। इस दौरान बैरक के बाहर सुरक्षा में तैनात बंदीरक्षक बीचबचाव के लिए पहुंचे तो उनके साथ भी धक्कामुक्की की गई।
विज्ञापन
नैनी सेंट्रल जेल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला जेल में टीवी के रिमोट को लेकर बंदी आपस में भिड़ गए। इस दौरान बैरक के बाहर सुरक्षा में तैनात बंदीरक्षक बीचबचाव के लिए पहुंचे तो उनके साथ भी धक्कामुक्की की गई। मामले में पांच बंदियों को अन्य जिलों की जेलों में स्थानांतरित कर दिया गया है।

विज्ञापन


जिला जेल के बैरक संख्या एक में बीते बुधवार शाम को टीवी के रिमोट को लेकर दो बंदियों में कहासुनी होने लगी। कुछ देर में दोनों तरफ से कई बंदी इकट्ठा हो गए और मारपीट करने लगे। मारपीट में कई बंदियों को चोट आईं। जब बंदीरक्षक बीचबचाव के लिए पहुंचे तो बंदियों ने उनके साथ धक्कामुक्की की। थोड़ी देर बाद बड़ी संख्या में बंदीरक्षकों के साथ ही जेल अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।

घटना के दूसरे दिन अवकाश से आने पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक अमिता दुबे ने मामले को जांच कराई। साथ ही मामले में पांच दोषी बंदियों को जिला जेल नैनी से प्रतापगढ़, कौशाम्बी, मिर्जापुर, भदोही और चित्रकूट की जिला जेल स्थानांतरित कर दिया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक अमिता दुबे ने बताया कि टीवी के रिमोट को लेकर बंदियों में विवाद हुआ था। बंदीरक्षक के साथ भी बंदियों ने अभद्रता की। दोषी पाए गए पांच बंदियों को अलग-अलग जेलों में स्थानांतरित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें