अब फतेहपुर में भी होगा लिच्छवी का ठहराव, संगम के समय में बदलाव
सीतामढ़ी से आनंद विहार जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस का एक अक्तूबर से फतेहपुर में भी ठहराव शुरू होने जा रहा है। स्थानीय सांसद साध्वी निरंजना ज्योति की मांग पर लिच्छवी अब दोनों ओर से फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर दो-दो मिनट के लिए रुकेगी। गाड़ी संख्या 14005 लिच्छवी एक्सप्रेस शाम को 7:33 बजे वहां पहुंचेगी। इसी तरह 14006 डाउन लिच्छवी एक्सप्रेस रात 1:08 बजे फतेहपुर पहुंचेगी। वहीं, फतेहपुर में लिच्छवी का ठहराव घोषित होने के बाद संगम एक्सप्रेस अब वहां 7:48 की जगह 7:53 बजे पहुंचेगी। संगम एक्सप्रेस का खागा रेलवे स्टेशन पर भी पहुंचने का समय बदला है। नई व्यवस्था के तहत संगम खागा स्टेशन पर 7:20 की जगह 7:25 बजे पहुंचेगी।