सर्वमंगला अध्यात्म योग विद्यापीठ के माघ मेला जगदीश रैंप स्थित शिविर में बृहस्पतिवार को याज्ञिक अनुष्ठान की पूर्णाहुति पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें जुटे कवियों ने अपनी रचनाओं से अध्यात्म और राष्ट्रीयता की महत्ता का गुणगान किया। परमहंस स्वामी चिदात्मन की अध्यक्षता में हुए कवि सम्मेलन में प्रेरक कविताएं सुनाईं जिन्हें श्रोताओं ने खूब सराहा। कार्यक्रम में रचनापाठ करने वालों में डॉ. कुटेश्वर नाथ त्रिपाठी, रामनाथ त्रिपाठी, डॉ. शंभुनाथ त्रिपाठी, जटाशंकर, किंकर प्रताप आदि शामिल थे।
इस अवसर पर स्वामी चिदात्मन ने कहा कि कवि तो राष्ट्र के सबल स्तंभ हैं। कहा गया है कि जहां न पहुंचे रवि, वहां पहुंचे कवि। मंच का संचालन कवि अशोक बेशर्म और संयोजन स्वामी माधवानंद ने किया। कार्यक्रम में स्वामी सदानंद, पंडित गोपालजी मिश्र, मगन लाल शर्मा, विवेक तिवारी आदि मौजूद रहे।