फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नंगे पैर संगम स्नान करने पहुंचे युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बोले-भाजपा ने भगवान राम के साथ किया छल

Mon, 22 Jul 2024 03:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भगवान श्री राम के अयोध्या से लेकर संगम नगरी प्रयाग व रामेश्वरम से लेकर भोलेनाथ की नगरी बद्रीनाथ तक हर जगह भाजपा की हार हुई है। इससे साबित होता है कि भगवान से जो छल करता है उसे उसका परिणाम मिलता है।
विज्ञापन
संगम स्नान करने के बाद सूर्य को जल चढ़ाते युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी संगम स्नान के लिए प्रयागराज पहुंचे। होटल में रुकने के बाद वह नंगे पैर संगम पहुंचे और गंगा-यमुन और सरस्वती की पवित्र त्रिवेणी में डुबकी लगाई। श्रीनिवास को देश का ऑक्सीजन मैन भी कहा जाता है। कोरोना के समय मददगार बने देश के सबसे चर्चित व्यक्ति श्रीनिवास को देश और विदेश में ऑक्सीजन मैन के नाम से प्रसिद्धि मिली है। 
विज्ञापन


सावन के पहले सोमवार पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने संगम में डुबकी लगाई। वह दिल्ली ये सीधे प्रयागराज पहुंचे। सिविल लाइंस में एक होटल में कुच देर विश्राम करने के बाद वह नंगे पैर संगम पहुंचे और स्नान किया। इसके बाद उन्होंने मनकामेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का दर्शन पूजन किया। बातचीत में उन्होंने कहा कि आज सोमवार का शुभ दिन है। ऐसे में मेरे भगवान भोलेनाथ दर्शन करने की इच्छा थी जो आज पूरी हुई।

भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भगवान श्री राम के अयोध्या से लेकर संगम नगरी प्रयाग व रामेश्वरम से लेकर भोलेनाथ की नगरी बद्रीनाथ तक हर जगह भाजपा की हार हुई है। इससे साबित होता है कि भगवान से जो छल करता है उसे उसका परिणाम मिलता है। उनके साथ में युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष विपिन मिश्रा, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सौरभ पांडेय, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शहजाद उल हक, गंगापार के पूर्व जिला अध्यक्ष जीशान अहमद, प्रांजल केसरवानी, रवि तिवारी, अभिषेक शर्मा माला, अल्केश पांडेय, डी पी त्रिपाठी, निशांत रस्तोगी आदि रहे। जितेंद्र तिवारी ने बताया कि प्रयागराज के बाद श्रीनिवास रीवा मध्य प्रदेश में आयोजित कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें