इलाहाबाद। नोएडा के कारोबारी सचिन दत्ता से महामंडलेश्वर बने सच्चिदानंद गिरि की पदवी के बारे में नासिक कुंभ में फैसला लिया जाएगा। सच्चिदानंद गिरि को पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी की ओर से ही गुरुपूर्णिमा पर्व पर मठ बाघंबरी गद्दी में महामंडलेश्वर बनाया गया था। सो इस बारे में निरंजनी अखाड़े की ओर से ही सच्चिदानंद के बारे में अंतिम फैसला लिया जाएगा। इसके बाद इसकी सूचना अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद को दी जाएगी।
पंचायत्री अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने ‘अमर उजाला‘ से बातचीत में इसकी जानकारी दी। कहा, नित्यानंद पर लगे आरोपों की जांच के लिए अखाड़े के चार श्रीमहंतों की कमेटी बनाई गई थी जो नासिक में आठ अगस्त को आयोजित बैठक में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इस रिपोर्ट के आधार पर अख्राड़े के प्रमुख पदाधिकारियों की मौजूदगी में ही सच्चिदानंद गिरि के मामले में निर्णय लिया जाएगा। फिर इसकी सूचना अखाड़ा परिषद के सदस्यों को दी जाएगी।