Prayagraj News : महंत नरेंद्र गिरि। फाइल फोटो
- फोटो : प्रयागराज
सीबीआई की चार्जशीट में सुसाइड से पहले के वीडियो, सुसाइड नोट और ऑडियो क्लिप को आधार बनाया गया है। इसके अलावा मठ के कर्मचारियों, साधु संतों तथा अन्य लोग, जो नरेंद्र गिरि और आनंद गिरि से जुड़े हुए थे, ऐसे 154 लोगों के बयान भी इसमें शामिल हैं। चार्जशीट के मुताबिक आनंद गिरि की ब्लैकमेलिंग से नरेंद्र गिरि इतने परेशान हो गए थे, उन्हें और कोई रास्ता नहीं सूझा।
ब्लैकमेलिंग और परेशान किए जाने के पर्याप्त सुबूत भी मिले हैं। संदीप और आद्या, लगातार आनंद गिरि से संपर्क में थे। सीबीआई ने धारा 306 और 120 बी के तहत तीनों को दंडित करने की अदालत से याचना की है। आरोपियों की ओर से अधिवक्ता हरिकृष्ण, सुनील पांडेय, विनीत विक्रम सिंह ने अपना पक्ष प्रस्तुत किया।
Prayagraj News : महंत नरेंद्र गिरि और योग गुरु आनंद गिरि। फाइल फोटो
- फोटो : प्रयागराज