महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले के दूसरे गवाह अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी से अभियुक्तों के वकील 19 नवंबर को फिर से जिरह करेंगे। जिला अदालत ने रविंद्र पुरी की खत्म हो चुकी गवाही को फिर से शुरू करने की मांग वाली अर्जी स्वीकार कर ली है।
यह आदेश अपर सत्र न्यायाधीश अंजू कन्नौजिया की अदालत ने दिया है। इससे पहले अदालत इन आरोपियों के वकीलों की अनुपस्थिति ने रविंद्र पुरी से जिरह का अवसर समाप्त करते हुए गवाही खत्म कर दी थी। गौरतलब है कि रविंद्र पुरी ने अभियोजन का सबसे महत्वपूर्ण गवाह है। इसने आत्महत्या से पहले नरेंद्र गिरि और आनंद गिरि के बीच हुई बातचीत की ऑडियो की शिनाख्त की है।