फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्र गिरि ने योगी को दी ब्रह्मा की संज्ञा

विज्ञापन
Narendra Giri gave the name of Brahma to Yogi
विज्ञापन
महंत नरेंद्र गिरि ने सीएम योगी को दी ब्रह्मा की संज्ञा
विज्ञापन

0 बोले, ब्रह्मा जी ने किया था यज्ञ, योगी ने दोबारा दिया नाम
0 प्रयागराज के नाम पर हो इलाहाबाद हाईकोर्ट, इलाहाबाद जंक्शन और इलाहाबाद विश्वविद्यालय
प्रयागराज। इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किए जाने की पहली वर्षगांठ पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने सीएम योगी आदित्यनाथ को ब्रह्मा की संज्ञा दी है। कहा कि सीएम योगी ब्रह्मा जी से कम नहीं हैं क्योंकि ब्रह्मा जी ने प्रयाग में सबसे बड़ा यज्ञ किया था और सीएम योगी ने इसे दोबारा इसका नाम दिया है। उन्होंने जो कार्य किया है, वह अतुलनीय है।
महंत नरेंद्र गिरि ने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से इलाहाबाद हाईकोर्ट, इलाहाबाद जंक्शन और इलाहाबाद विश्वविद्यालय सहित तीनों स्थानों का नाम प्रयागराज के नाम पर करने की मांग की है। सा ही यह भी कहा कि तीनों स्थलों का नाम नए साल से पहले ही बदला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, साधु-संतों को गुलामी का नाम कतई मंजूर नहीं था। सीएम योगी ने गुलामी का नाम बदलकर उसे प्रयागराज किया। प्रयागराज बनने के बाद से कई तरह के बदलाव हुए। कुंभ के दौरान शहर का कायाकल्प हुआ। सरकार की पहल पर सारे मठ मंदिरों में बदलाव और शहर का विकास हुआ। सीएम योगी ने निर्भीकता से तमाम फैसले लिए। प्रयागराज के साथ ही फैजाबाद का भी नाम बदलकर अयोध्या किया। सभी संत महात्माओं की ओर से योगी सरकार को साधुवाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें