Prayagraj News : महंत नरेंद्र गिरि की हत्या के आरोपी संदीप तिवारी, आद्या प्रसाद तिवारी और योग गुरु आनंद गिरि। फाइल फोटो
- फोटो : प्रयागराज
आमतौर पर ज्यादातर मामलों में पुलिस की ओर से पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाबत जानकारी दे दी जाती है। बता दिया जाता है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह क्या रही। यहां तक कि चोटों के बाबत भी जानकारी दी जाती है। हालांकि हाईप्रोफाइल मामला होने के कारण महंत की मौत मामले में पुलिस की ओर से पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर बेहद गोपनीयता बरती गई। जो जानकारी मीडिया में आई, वह भी सूत्राें के हवाले से ही मिली और पुलिस अफसर आधिकारिक तौर पर इस मामले में कुछ भी कहने से बचते नजर आए।
Prayagraj News : योग गुरु आनंद गिरि और महंत नरेंद्र गिरि। फाइल फोटो
- फोटो : प्रयागराज
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर इतनी गोपनीयता क्यों बरती गई। इस बाबत जार्जटाउन पुलिस से बात की गई तो उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बारे में वह कुछ बताने के लिए अधिकृत नहीं हैं। उधर डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट गोपनीय दस्तावेज है, ऐसे में इसे सार्वजनिक नहीं किया जा सकता।