जातीय समीकरण के हिसाब से होगी तैनाती
बताया जा रहा है कि जिलाध्यक्षों की नियुक्ति लोकसभा चुनाव के जातीय समीकरण को देखकर होगी। यमुनापार में अनुसूचित जाति, गंगापार में ब्राह्मण या पिछड़ी जाति और महानगर में सवर्ण ही अध्यक्ष बनाया जा सकता है। इतना ही नहीं पार्टी पुराने एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं को ही इस बार अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपने पर विचार कर रही है। इसके लिए स्थानीय सांसद एवं विधायकों की भी राय ली जा चुकी है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी तीनों अध्यक्ष के लिए बात कर चुके हैं।
प्रदेश नेतृत्व को ही तय करना है कि किसे अध्यक्ष बनाया जाएगा। संगठन पुराने एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं को भाजपा हमेशा सम्मान देती है। कुछ दिन में तस्वीर साफ हो जाएगी। - गणेश केसरवानी, मेयर प्रयागराज एवं महानगर अध्यक्ष भाजपा।