राज्य स्तरीय हैंडबाल चैंपियनशिप पर नैनी टीम का कब्जा
प्रयागराज। 41वीं राज्यस्तरीय हैंडबॉल चैंपियनशिप सुशील कुमार मुखर्जी मेमोरियल प्रतियोगिता का फाइनल खिताब महिला और पुरुष वर्ग में नैैैनी अपेक्स की टीम ने अपने नाम कर ली। महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला नैनी अपेक्स और लखनऊ की टीम के बीच हुआ। जिसमें महिला वर्ग में नैनी अपेक्स की टीम ने लखनऊ को 25.15 से हराया। पुरुष वर्ग में अपेक्स नैनी की टीम का मुकाबला लखनऊ से हुआ, जिसमें नैनी अपेक्स की टीम 36.17 से विजयी रही। पुरुष वर्ग में बेस्ट गोलकीपर का खिताब राजन कुमार फैजाबाद को और बेस्ट प्लेयर का खिताब अपेक्स नैनी की टीम के विक्रांत सिंह को मिला। महिला वर्ग में बेस्ट गोलकीपर का खिताब अंशिका सिंह की टीम को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा विधायक अजय भारती ने विजय खिलाड़ियों को ट्राफी प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन योगराज मिश्रा ने किया। इस मौके पर भुवनचंद्र भट्ट, शम्स तबरेज, कौशल दीक्षित, देवाशीष मुखर्जी, वीएन दीक्षित, प्रीति दीक्षित, केके चौबे, शिव शंकर दीक्षित, नरसिंह, सूर्य प्रकाश पाठक, गोविंद निषाद, मयंक आदि उपस्थित रहे।
राज्य विवि की हैंडबॉल टीम घोषित
प्रयागराज। प्रो.राजेंद्र प्रसाद रज्जू भैया की हैंडबाल पुरुष टीम का चयन किया गया है। टीम में किशोरी लाल पीजी कॉलेज के दीपक कुमार सिंह, आयुष त्रिपाठी, नंद किशोर पीजी कॉलेज के राजकुमार सिंह, अमर शहीद कंचन सिंह महाविद्यालय के आशुतोष पांडेय, केपी उच्च शिक्षण संस्थान के सुमित अग्रहरि, मेवालाल डिग्री कॉलेज के ऋषभ पांडेय, कुलभास्कर आश्रम पीजी कॉलेज के सूरज विश्वकर्मा, पीबीपीजी कॉलेज के विष्णु कुमार बहेलिया, गौरव वर्मा, मोहित सरोज, रवि वर्मा, बेनी माधव सिंह महाविद्यालय के अदनान अहमद, सौरभ यादव, जेपीएस लॉ कॉलेज के अनुराग यादव, एसजीसी बिंद कॉलेज के आदेश शर्मा, पीजी कॉलेज के सुमित शुक्ला का चयन किया गया है।
नेशनल किक बॉक्ंिसग में प्रयागराज को दो मेडल
प्रयागराज। नेशनल किक बॉक्ंिसग चैंपियनशिप में नन्हे लाल ने सिल्वर मेडल और साजिद अली ने कांस्य मेडल जीता है। वह उत्तर प्रदेश टीम की ओर से राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर रहे थे। यह प्रतियोगिता 28 से 31 दिसंबर तक मीना ताई ठाकरे इंडोर स्टेडियम नासिक (महाराष्ट्र) में हुई थी। इन दोनों ने किक बॉक्ंिसग का प्रशिक्षण जिला अध्यक्ष किक बॉक्ंिसग निजामुद्दीन व तकनीकी निदेशक मोइनुद्दीन से प्रशिक्षण प्राप्त किया है।
वाईएमसीए की जीत में बहादुर, मोहसिन, ऐमन चमके
प्रयागराज। राज बहादुर पाल के विस्फोटक अर्धशतक (53 रन नाबाद 26 गेंद तीन चौके, पांच छक्के), मोहसिन अली (75 रन, 92 गेंद, छह चौके) एवं ऐमन सिद्दीकी की उम्दा गेंदबाजी के दम पर वाईएमसीए ने बर्न जिम को 118 रन से हराकर प्रयागराज कब के लिए खेली जा रही रामबाबू पाल एवं मनोज यादव स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक जुटाए।
गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर गुरुवार को खेले गए मैच में टॉस हारकर वाईएमसीए ने 40 ओवर में 8 विकेट पर 254 रन (मोहसिन अली 75, राज बहादुर 53 नाबाद, विनीत श्रीवास्तव 28, बृजेंद्र त्रिपाठी 27, नवनीत मिश्र 2/29) बनाए। जवाब में बर्न जिम की पूरी टीम 36.1 ओवर में 136 रन (मो. नसर 42, नवनीत 19, ऐमन सिद्दीकी 4/19, विनीत श्रीवास्तव 3/41) पर सिमट गई। राज बहादुर को यूपी पुलिस के क्रिकेटर गणेश सिंह ने मैन आफ दि मैच का पुरस्कार दिया।
भानु प्रताप ने भवम क्लब को हराया
प्रयागराज। कर्नल एमआर शेरवानी सीनियर डिवीज़न लीग में भानु प्रताप सिंह क्रिकेट क्लब ने भवम क्रिकेट क्लब पर 50 रन से जीत दज़ॱर की।
ईश्वर शरण इंटर कॉलेज मैदान पर गुरुवार को खेले गए मैच में भानु प्रताप सिंह क्लब ने निर्धारित 35 ओवर में छह विकेट खोकर 221 रन (अखिल कश्यप 46, संतोष कुमार 41 नाबाद, शुभम गुप्ता 32, सचिन प्रकाश सिंह 28, आशीष यादव 28, अभिषेक कुमार 2/24, ब्रजभूषण 2/31) का स्कोर बनाया। जवाब में भवम क्रिकेट क्लब की टीम 31.4 ओवर में 171 रन (सिद्धार्थ मिश्रा 36, श्यामू भारतीय 28, अभ्युदय प्रताप सिंह 23, वीरेंद्र मिश्रा 3/27, जितेंद्र कुमार व अखिल कश्यप 2-2 विकेट) पर आउट हो गई।
युवराज, विपुल और शाश्वत प्रताप चमके
प्रयागराज। स्व. आरके अवस्थी अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में युवराज सिंह (40 नाबाद व 5 विकेट) विपुल द्विवेदी (51 रन) और शाश्वत प्रताप (75 नाबाद) के शानदार प्रदर्शन कर अपनी-अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
केपी कॉलेज मैदान पर किशोरी लाल क्रिकेट क्लब ने 35 ओवर में 6 विकेट पर 162 रन (विपुल द्विवेदी 51, युवराज सिंह 40 नाबाद, हर्षित तिवारी 27, प्रखर सागर 2/25, अंशू पाल 2/33, अमन सिंह 2/25) बनाकर सैफ क्रिकेट क्लब को 35 ओवर में नौ विकेट पर 146 रन (सिद्धांत सिंह 35, वैभव कुमार 26, अंशू पाल 25, युवराज सिंह 5/23, अचिंत्य सिंह 2/23) पर सीमित कर दिया। परेड मैदान पर विप्लव स्पोर्टिंग क्लब, 35 ओवर में आठ विकेट पर 149 रन (जतिन 60 नाबाद, मोहम्मद नसर 19, आर्यन सोनकर 19, अर्जित सिंह 2/13, देवा सिंह 2/26) का स्कोर बनाया। जवाब में नंद किशोर सिंह पीजी कॉलेज ने 21.4 ओवर में एक विकेट पर 153 रन (शाश्वत प्रताप 75 नाबाद, अर्जित सिंह 48, अर्पित सिंह 17 नाबाद) बनाकर मैच जीत लिया।
जमुना अकादमी की आसान जीत
प्रयागराज। जमुना क्रिश्चियन अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में जमुना अकादमी ने किशोरी लाल क्रिकेट क्लब पर आठ विकेट से जीत दज़ॱर की। जमुना कॉलेज मैदान पर गुरुवार को खेले गए मैच में किशोरी लाल क्रिकेट क्लब ने 20.2 ओवर में 88 रन (योगेश 19, आकाश शुक्ला 18, मनीष विश्वकर्मा 13, रुद्रांश सिंह 4/17, सावन यादव व ऋषभ यादव 2-2 विकेट) बनाए। जवाब में जमुना अकादमी ने 13.5 ओवर में दो विकेट पर 90 रन (वरदान शुक्ला 17 नाबाद, हर्षित शर्मा 16, अपोहन प्रकाश 13 नाबाद, सूर्य प्रकाश यादव और हिमांशु एक-एक विकेट) बना लिए।
टेनिस में ऋषि जलोटा बने चैंपियन
प्रयागराज के ऋषि जलोटा ने आज पंजाब के जससोवाल में संपन्न हुई आल इंडिया सुपर सीरीज़ लॉन टेनिस प्रतियोगिता (पुरुष आयु वर्ग 18) के डबल कैटेगरी में विनर ट्रॉफी जीत ली। इनके पार्टनर आयुष पी भट्ट थे। इसी प्रतियोगिता के सिंगल कैटेगरी में ऋषि जलोटा ने क्वार्टर फाइनल खेला। ऋषि जलोटा प्रयागराज के रहने वाले हैं। इनके पिता डॉक्टर लखन जलोटा उच्च न्यायालय इलाहाबाद चिकित्सालय में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर कार्यरत हैं।
कबड्डी, वॉलीबाल में भारत का कब्जा
प्रयागराज। द्वितीय इंडो नेपाल प्रतियोगिता जो कि पोखरा क्रिकेट अकादमी की ओर से नेपाल में आयोजित प्रतियोगिता में इंडियन गेम्स एंड स्पोर्ट्स फेडरेशन की ओर से खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया। कबड्डी और वालीबाल में भारत को प्रथम स्थान और नेपाल को द्वितीय स्थान मिला। फुटबॉल में नेपाल प्रथम जबकि भारत को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। यह जानकारी फेडरेशन के सचिव रितेश पटेल ने दी।