फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट के 10 कर्मचारियों को मिली प्रोन्नति

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। हाईकोर्ट ने कर्मचारियों की प्रोन्नति सूचना जारी करते हुए 10 कर्मचारियों को प्रोन्नति दी है। महानिबंधक की अधिसूचना के अनुसार निजी सेवा संवर्ग के राजीव कुमार सचदेवा को सहायक निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी दो के पद से उप निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी तीन के पद पर, विनोद कुमार गोस्वामी को निजी सचिव श्रेणी एक से सहायक निबंधक सहनिजी सचिव श्रेणी दो के पद पर, मयंक कुमार शर्मा को अपर निजी सचिव के पद से निजी सचिव श्रेणी एक के पद पर और उच्च न्यायालय सेवा संवर्ग के जिलेदार सिंह को सहायक निबंधक के पद से उप निबंधक के पद पर, उमेश कुमार वर्मा, धर्मेंद्र वर्मा, पूनम बुद्ध घोष को अनुभाग अधिकारी के पद से सहायक निबंधक के पद पर, कुसुम मिश्रा, शशांक श्रीवास्तव और कमल राज को समीक्षा अधिकारी के पद से अनुभाग अधिकारी के पद पर प्रोन्नति दी गई है।
विज्ञापन

उच्च न्यायालय कर्म अधिकारी संघ के महासचिव बृजेश कुमार शुक्ल ने समस्त पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों को बधाई देते हुए पदों के सृजन एवं पदोन्नति के लिए मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर, संघ के अध्यक्ष न्यायमूर्ति बाल कृष्ण नारायण और प्रोन्नति समिति के न्यायाधीशों का आभार जताया है। संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह, पूर्व महासचिव राम बहादुर त्यागी, निखिल कुमार सिंह, विजयानंद द्विवेदी, अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, अनुपम शुक्ल और कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें