फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : मेला क्षेत्र में लगी आग में झुलसकर डीएम के भतीजे की मौत, सेक्टर पांच में देर रात उठीं लपटें

Fri, 16 Jan 2026 11:52 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Prayagraj News : प्रयागराज माघ मेला क्षेत्र के सेक्टर पांच में बड़ा हादसा हो गया। बृहस्पतिवार की रात टेंट में लगी आग में झुलसकर एक युवक की मौत हो गई। सरायइनायत इलाके का रहने वाला मानस मिश्रा मुजफ्फरनगर के डीएम उमेश मिश्रा का रिश्ते में भतीजा बताया जा रहा है। मेला एसपी नीरज कुमार पांडेय ने बताया मानस मिश्रा 90 फीसदी झुलस गया था। उसे एसआरएन अस्पताल ले जया गया जहां उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
मानस मिश्रा। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माघ मेला क्षेत्र के सेक्टर पांच के अन्नपूर्णा मार्ग स्थित एक शिविर के टेंट में बृहस्पतिवार देर रात लगी आग से सरायइनायत थाना क्षेत्र के लीलापुर कलां निवासी मानस मिश्रा (22) की झुलसकर मौत हो गई। मानस मुजफ्फरनगर में तैनात डीएम उमेश मिश्रा का रिश्ते में भतीजा था। पिछले तीन दिन में मेला क्षेत्र में तीसरी बार आग लगने की घटना हुई है। सेक्टर पांच के अन्नपूर्णा मार्ग पर मानस के अधिवक्ता चाचा योगेश मिश्र की संस्था शिव धर्मार्थ ने शिविर लगाया है।

विज्ञापन


देर रात शिविर में आग लग गई। धुआं व आग की लपटें देख अफरातफरी मच गई। सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया लेकिन मानस इस आग की चपेट में आकर झुलस गया। उसे इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल पहुंचाया गया जहां शुक्रवार सुबह करीब छह बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

90 फीसदी तक जला शरीर

परिजनों ने बताया कि मानस के दादा अयोध्या प्रसाद और डीएम उमेश मिश्रा के पिता माता प्रसाद मिश्र भाई थे। रिश्ते में मानस डीएम उमेश मिश्रा का भतीजा लगता था। मानस दो भाइयों में बड़ा था। वह झूंसी स्थित एक शराब के गोदाम में अकाउंटेंट था और उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। वहीं, पिता मदन मिश्र की करीब आठ वर्ष पहले बीमारी से मृत्यु हो गई थी। छोटे भाई का नाम अमन है। डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि आग की चपेट में आकर मानस 90 फीसदी तक जल गया था।

बेटे की मौत से मां का हाल बेहाल

मानस का शव शुक्रवार सुबह लीलापुर कलां पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया। मां केतकी रोते-रोते बदहवास हो गईं। वह बार-बार बेटे को याद कर अचेत हो जा रही थीं। गांव की महिलाओं ने उन्हें सांत्वना देकर किसी तरह संभाला। चाचा योगेश मिश्र ने बताया कि मानस होनहार लड़का था। वह अपने काम से मतलब रखता था। शुक्रवार को मानस का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

टेंट में आग लगने की सूचना पर थोड़ी देर में ही इस पर काबू पा लिया गया था। दीपक की लौ से आग लगने की आंशका है। मामले की जांच की जा रही है। - अनिमेष सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, माघ मेला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें