फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: दिल्ली–हावड़ा रेलमार्ग पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिला

Fri, 26 Dec 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फोटो कैप्शन: मृतक संतोष प्रभाकर की फाइल फोटो।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के दिघिया गांव निवासी संतोष प्रभाकर (35) पुत्र रघुनाथ प्रसाद का क्षत-विक्षत शव दिल्ली–हावड़ा रेलमार्ग स्थित दिघिया आरओबी के समीप अप लाइन पर बुधवार रात करीब 10:30 बजे पड़ा मिला। रेलवे ट्रैक पर पेट्रोलिंग कर रहे ट्रैकमैन की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद उसने तत्काल स्टेशन मास्टर को सूचना दी।
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर की सूचना पर दिघिया चौकी प्रभारी विक्की गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण पहचान नहीं हो सकी। बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे मृतक की पहचान हो पाई।
चौकी प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल के पास मृतक की चप्पल पड़ी मिली थी। प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन की चपेट में आने से मौत का प्रतीत हो रहा है। युवक की मौत की सूचना मिलने पर पत्नी अनिता देवी, बेटों गोलू व डोलू तथा माता अमरावती का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। संतोष प्रभाकर सिंचाई विभाग में संविदा पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें