फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मशरूम से तैयार फेस पैक को मिला पेटेंट

विज्ञापन
मशरूम से तैयार किया गया फेस पैक
विज्ञापन
चौधरी महादेव प्रसाद (सीएमपी) डिग्री कॉलेज कॉलेज, प्रयागराज के वैज्ञानिक ने मशरूम से एक ऐसा ऑर्गेनिक फेस पैक तैयार किया है, जो त्वचा का निखारेगा और इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा।
विज्ञापन

सीएमपी डिग्री कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. हेमलता पंत व उनकी टीम के इस शोध को भारत सरकार ने पेटेंट प्रदान किया है और जल्द ही यह उत्पाद बाजार में नजर आएगा जिसके लिए विभिन्न कंपनियाें से बातचीत चल रही है। इस शोध को पूरा होने में दो साल का वक्त लगा और वैज्ञानिकों ने मशरूम के पाउडर से फेस पैक बनाने में सफलता हासिल की।
यह नवाचार हर्बल एवं प्राकृतिक कॉस्मेटिक उत्पादों के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। शोधकर्ताओं का दावा है कि यह फेस पैक त्वचा को निखारने के साथ-साथ उसकी प्राकृतिक सुरक्षा और मरम्मत में भी सहायक होगा। शोधकर्ताओं की ओर से विकसित यह फेस पैक मशरूम में प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले कई जैव-सक्रिय यौगिकों पर आधारित है।
विज्ञापन

इनमें बीटा-ग्लूकान , एर्गोथायोनीन , फेनोलिक यौगिक पॉलीसैकराइड्स, बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन और विभिन्न खनिज तत्व शामिल हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार ये तत्व त्वचा को एंटीऑक्सीडेंट सुरक्षा प्रदान करते हैं और मुक्त कणों से होने वाली क्षति को कम करने में मदद कर सकते हैं।
त्वचा की नमी और कोलेजन निर्माण में सहायक

शोध में यह पाया गया कि फेस पैक त्वचा की नमी बनाए रखने, सूजन कम करने और त्वचा की प्राकृतिक मरम्मत की प्रक्रिया को समर्थन देने में उपयोगी हो है। इसके अतिरिक्त यह कोलेजन निर्माण को बढ़ावा देने में भी सहायक माना जा रहा है जिससे त्वचा अधिक स्वस्थ, मुलायम और चमकदार दिखाई दे सकती है।


प्राकृतिक और पर्यावरण-अनुकूल उत्पाद

डॉ. हेमलता पंत ने बताया कि यह उत्पाद पूरी तरह प्राकृतिक एवं पर्यावरण-अनुकूल अवधारणा पर आधारित है। इसमें ऐसे घटकों का उपयोग किया गया है जो जैविक रूप से सुरक्षित माने जाते हैं और पर्यावरण पर न्यूनतम प्रभाव डालते हैं। उनका कहना है कि यह नवाचार हर्बल कॉस्मेटिक उद्योग को नई दिशा देने के साथ-साथ टिकाऊ उत्पादों के विकास को भी प्रोत्साहित करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें