फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बूथ सम्मेलन से विस चुनाव के लिए दिया जीत का मंत्र

विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में बूथ सम्मेलन में लाल बहादुर चौधरी, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई और अन्य। अमर उ - फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन
भाजपा महानगर की ओर से बुधवार को शहर उत्तरी, शहर दक्षिणी और शहर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ सम्मेलन के जरिये पार्टी ने विस-2027 की तैयारी का शंखनाद किया। कार्यकर्ताओं को हर बूथ पर पिछली बार से अधिक वोट प्राप्त करने का लक्ष्य दिया।
विज्ञापन

सांगठनिक मजबूती और जमीनी हकीकत परखने के लिए मंच से बूथ अध्यक्षों का नाम पुकार कर उनकी सक्रियता का औचक सत्यापन किया गया और उनसे बूथ प्रबंधन से जुड़े सवाल पूछे गए।
शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र का बूथ सम्मेलन चंद्रलोक चौराहा स्थित राजश्री मंडपम में हुआ। इसमें प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि हर बूथ अध्यक्ष केवल पदाधिकारी नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का संकल्पित प्रहरी, संगठन की विचारधारा का सशक्त वाहक और सेवा और सुशासन का कर्मयोगी है। भाजपा काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव ने मेरा बूथ, सबसे मजबूत और बूथ जीता, चुनाव जीता का नारा दिया।
विज्ञापन

वहीं, जिला पंचायत सभागार में आयोजित शहर उत्तरी विधानसभा के बूथ सम्मेलन में पूर्व विधायक मंझनपुर लाल बहादुर चौधरी ने कार्यकर्ताओं से विपक्षी दलों के झूठे और भ्रामक प्रचार का करारा जवाब देने को कहा। इस दौरान शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी मौजूद रहे।
दूसरी ओर, आरडी गार्डन बेनीगंज में शहर पश्चिमी विधानसभा के सम्मेलन में निवर्तमान जिलाध्यक्ष कविता पटेल ने कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ पर शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने का कहा।
विज्ञापन

यहां विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने की।

जिला पंचायत सभागार में बूथ सम्मेलन में लाल बहादुर चौधरी, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई और अन्य। अमर उ- फोटो : shiv tripathi

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें