फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरली मनोहर जोशी ने प्रयागराज को कहा अलविदा, लोगों की आंखें हुईं नम

Sun, 07 Jul 2019 05:19 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
पूर्रव केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. मुरली मनोहर जोशी ने प्रयागराज और ‘अंगिरस' जहां उन्होंने अपने जीवन के 50 से ज्यादा वर्ष गुजारे, उसे शनिवार को अलविदा कह दिया। सुबह टैगोर टाउन पर डॉ. जोशी को विदा देने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे। तमाम लोगों की आंखें नम भी रही। जोशी भी भावुक हुए और अपनी पत्नी तरला जोशी के साथ कार में बैठकर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। हालांकि इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि प्रयागराज से उनका दिल का रिश्ता है। इसलिए यहां आता रहूंगा।

विज्ञापन

 
सुबह ही टैगोर टाउन में डा. जोशी को विदा देने के लिए लोग पहुंचने शुरू हो गए। जोशी ने भी किसी को निराश नहीं किया। वे सभी से मिले। इस दौरान उनके पड़ोसी डॉ. एलएस ओझा भावुक हुए तो जोशी ने उनके कंधे पर हाथ रख दिया। यह देख भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राघवेंद्र मिश्र और उनके पीए बृजेश गुप्त की भी आंखें नम हो गईं। पूर्व एसएसपी  लाल जी शुक्ला, मृत्युंजय तिवारी, देवेंद्र नाथ मिश्र, अश्विनी  पटेल समेत तमाम भाजपा नेता और अन्य लोग भी डा. जोशी को विदा करने के लिए उनके आवास पर पहुंचे।

एयरपोर्ट छोड़ने के लिए भी काफी संख्या में लोग गए। वहां भी यमुनापार अध्यक्ष शिवदत्त पटेल, सुबोध सिंह आदि ने उनका स्वागत किया। भाजपा नेता सुबोध सिंह, जोशी के ही साथ दिल्ली रवाना हुए। बताया जा रहा है कि इसी माह जोशी अपना बंगला खाली कर देंगे। उनकी छोटी बेटी यहां 20 जुलाई के बाद आ सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें