फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह में महिला की गला दबाकर हत्या, पति गिरफ्तार

Wed, 07 Oct 2020 07:50 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
Dead body - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन
शिवकुटी के महावरीपुरी कॉलोनी में रहने वाली राजकुमारी(38) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पति शिवापति थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसने ही अपनी पत्नी की हत्या की है। जिस पर उसे हिरासत में ले लिया गया। प्रारंभिक जांच में घरेलू कलह की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि मायकेवालों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मूल रूप से सुल्तानपुर निवासी शिवापति यादव शिवकुटी के महावीरपुरी कॉलोनी में परिवार समेत रहता है। वह महाप्रभु इंटर कॉलेज में कर्मचारी है। पहली पत्नी की मौत के बाद उसकी दूसरी शादी सुल्तानपुर के पूरे लदई कोटवार निवासी राजकुमारी से हुआ था। मंगलवार शाम पांच बजे के करीब शिवापति शिवकुटी थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है।
उसे साथ लेकर पुलिसकर्मी उसके घर पहुंचे तो वहां राजकुमारी मृत पड़ी मिली।

जांच पड़ताल में सामने आया कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई। गले में जख्म के भी निशान थे। पूछताछ में पति ने बताया कि पत्नी छोटी-छोटी बातों पर रोजाना विवाद करती थी। मंगलवार को भी उसने झगड़ा किया। इसी दौरान बात बढ़ गई और आक्रोशित होकर उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। गले में जख्म के निशान के बाबत बताया कि पत्नी ने पहले उस पर सब्जी काटने वाले चाकू से वार किया। इसी दौरान छीनाझपटी में उसके गले पर चोट लग गई। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने भी बताया कि पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता था। मृतका के दो बच्चे भी हैं। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मर्चरी भेजवा दिया। इंस्पेक्टर महेश सिंह ने बताया कि मायकेवालों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें