फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों मेें विवाद के बाद चली गोली, एक घायल

Wed, 07 Oct 2020 07:48 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धूमनगंज के सूबेदारगंज में मंगलवार शाम सुअर चोरी को लेकर हुए विवाद के बाद फायरिंग की गई। जिसमें रवि पेंटर छर्रे लगने से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल ले गई और प्राथमिक उपचार कराया। मामले में तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


रवि पेंटर जयरामपुर पटपर, सूबेदारगंज का रहने वाला है। वह सुअर पालने का काम करता है। उसका आरोप है कि मंगलवार शाम पांच बजे के करीब उसके घर के बाहर सुलेमसराय का रहने वाला नितिन अपने साथी आकाश के साथ आया। आवाज देने पर वह बाहर निकला तो दोनों उससे सुअर पकड़ने को लेकर गालीगलौज करने लगे। विरोध पर फायरिंग कर दी जिसमें रवि लहूलुहान हो गया। छर्रे उसके सिर, पेट हाथ व शरीर के अन्य हिस्सों में लगे।

उसकी चीख सुनकर परिजन व आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका प्राथमिक उपचार हुआ। धूमनगंज पुलिस ने बताया कि दोनों पक्ष सुअर पालने का काम करते हैं और इसी को लेकर उनके बीच विवाद हुआ। आरोप है कि मां के उकसाने पर नितिन ने वारदात को अंजाम दिया। तहरीर के आधार पर तीनों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें