फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौंधियारा में लाठी-डंडों से पीट-पीटकर वृद्ध की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कौंधियारा/जारी (प्रयागराज)। कौंधियारा थाना क्षेत्र के खुजी गांव में मंगलवार की सुबह खेत में मेड़ बंधाने के विवाद में बुुजुर्ग रामनरेश की फावड़े से पीटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पड़ोसी परिवार के चार लोगों को नामजद किया गया है। घटना के बाद सभी भाग निकले। बताया जाता है कि दोनों पक्षों में कभी कोई विवाद नहीं हुआ था। सुबह ही विवाद हुआ था।
विज्ञापन

खुजी गांव के रहने वाले रामनरेश (70) और रतीराम के खेतों के बीच एक मेड़ थी। दोनों के बीच कोई विवाद नहीं था लेकिन, रतीराम को लगता था कि राम नरेश हर बार मेड़ को आगे बढ़ा रहा था। एक दो बार उसने शिकायत की थी। मंगलवार की सुबह बारिश के दौरान रामनरेश मेड़ बांधने लगा तो रतीराम ने मौके पर आकर कहा कि वह उसके खेतों की ओर मेड़ बांध रहा है। रामनरेश बोला कि वह अपने खेत में मेड़ बांध रहा है। दोनों के बीच कहासुनी हुई तो रतिराम ने अपने घर से लोगों को बुला लिया। इसी दौरान बात बढ़ गई और रतिराम के पक्ष के लोगों ने फावड़े से रामनरेश को मार दिया। वह लहूलुहान होकर खेतों में गिर गया। इसके बाद रतिराम तथा अन्य आरोपी वहां से भाग निकले। घर वालों को जैसे ही पता चला वे रामनरेश को लेकर सीएचसी पहुंचे लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रामनरेश के बेटे हनुमान की तहरीर पर रतिराम, बोनी, अतु और पप्पू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस ने उनकी तलाश में दबिश दी लेकिन, सभी भागे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें