फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Crime News: खाना पसंद नहीं आया तो बड़े भाई को मार डाला, फिर ट्रेन के आगे कूद दी जान

Mon, 24 Aug 2020 07:12 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 4
prayagraj news - फोटो : prayagraj
धूमनगंज के बमरौली स्थित पंतरवा गांव में रहने वाले छोटू (18) ने बड़े भाई जितेंद्र (25) की ईंट से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच रात में खाने को लेकर विवाद हुआ था। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम परिजनों ने दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। 
विज्ञापन

2 of 4
prayagraj news - फोटो : prayagraj
बमरौली स्थित पंतरवा गांव में रहने वाले रमेश के दो बेटे थे। बड़ा जितेंद्र ट्रैक्टर चलाता था, जबकि छोटा बेटा छोटू पिता के साथ खेती किसानी करता था। रविवार सुबह छह बजे धूमनगंज पुलिस को सूचना मिली कि पंतरवा गांव में युवक की हत्या हो गई है, जबकि उसके भाई का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है।
विज्ञापन

3 of 4
prayagraj news - फोटो : prayagraj
पुलिस मौके पर पहुंची तो घर से 100 मीटर की दूरी पर जितेंद्र का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। सिर पर ईंट से वार कर उसे मौत के घाट उतारा गया था, जबकि उसके भाई छोटू का शव गांव के बाहर स्थित रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। पुलिस अफसर भी पहुंच गए। परिवारवालों से पूछताछ में जो कहानी सामने आई, उसे सुनकर सभी हैरान रह गए। 
विज्ञापन

4 of 4
prayagraj news - फोटो : prayagraj

गालीगलौज के विरोध पर शुरू हुआ झगड़ा

पुलिस के मुताबिक परिवारवालों ने बताया कि जितेंद्र नशे का आदी था और रोज की तरह शनिवार रात भी वह नशे में धुत होकर घर आया। आते ही उसने खाने के बारे में पूछा, जिस पर मां ने सब्जी-रोटी दी। जिसे देखते ही वह भड़क गया और मां-बहन से विवाद करने लगा। उसे गालीगलौज करते देख भाई ने विरोध किया तो वह छोटू को मारने के लिए दौड़ा।

घर से 100 मीटर की दूरी पर दोनों के बीच मारपीट होने लगी और इसी दौरान छोटू ने जितेंद्र के सिर पर ईंट से वार कर दिया, जिससे वह वहीं गिर पड़ा। इसके बाद छोटू घर चला आया। सुबह पांच बजे के करीब पिता रमेश शौच के लिए निकले तो जितेंद्र मृत पड़ा मिला। इसकी सूचना उन्होंने घर में दी तो छोटू घर से निकलकर रेलवे ट्रैक पर पहुंचा और ट्रेन के सामने छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल मेें सामने आया है कि छोटे भाई ने ही बड़े भाई की हत्या की और फिर खुदकुशी कर ली। 

खोजी कुत्ते ने खोला राज

घटना की सच्चाई सामने लाने में पुलिस विभाग के खोजी कुत्ते का भी अहम रोल रहा। दरअसल सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की तो शुरुआत में परिवारवाले कुछ बोलने से बचते रहे। डॉग स्कवॉयड की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की तो बहुत कुछ साफ हो गया। खोजी कुत्ता रेलवे ट्रैक से निकलकर पहले घर और फिर उस स्थान पर गया जहां जितेंद्र का शव पड़ा था। वहां से लौटकर फिर वह रेलवे ट्रैक पर आ गया। इसके बाद परिवारवालों से पूछताछ की गई तो उन्होंने घटना बयां कर दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें