फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम में अश्लील डांस, हड़कंप

Sat, 21 Mar 2015 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। नगर निगम में शुक्रवार को होली मिलन समारोह के बहाने जमकर फूहड़पन परोसा गया। तुलसी मंच पर जब डांसरों ने फिल्मी गानों की तेज धुन पर अश्लील डांस किया तो हड़कंप मच गया। इसकी सूचना महापौर समेत अफसरों को मिली तो उनके भी कान खड़े हो गए। अफसर जब तक कार्यक्रम बंद कराने पहुंचते, तब तब कर्मचारियों पर डांस का सुरूर चढ़ चुका था। मौके पर पहुंचे अफसरों ने तत्काल डांस बंद कराया।
विज्ञापन


नगर निगम सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण समिति की ओर से निगम के तुलसी मंच पर दिन में तीन बजे समारोह शुरू हुआ। इसमें 18 सेवानिवृत्त कर्मियों को विदाई दी जानी थी। समारोह में काफी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारी शामिल हुए। कुछ देर कर्मियों की भाषणबाजी के बाद करीब चार बजे डीजे पर फिल्मी गीत बजना शुरू हुआ। खासतौर पर बुलाई गई डांसरों ने तेज संगीत पर डांस करना शुरू किया तो कर्मचारी भी रंग में आ गए। कुछ कर्मियों ने इसकी सूचना विधि सहायक एसएल यादव एवं नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरुण कुमार को दी।

 समारोह में मुख्य अतिथि महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी एवं विशिष्ट अतिथि अपर नगर आयुक्त वंदना त्रिपाठी थीं। दोनों अफसरों ने महापौर और अपर नगर आयुक्त को इसकी जानकारी दी। इसके बाद कार्यालय में बैठीं महापौर समारोह में शामिल नहीं हुईं। कुछ देर में विधि सहायक और नगर स्वास्थ्य अधिकारी समारोह स्थल पर पहुंचे। तब तक समारोह पूरे रंग में आ चुका था। अफसरों ने परिसर में इस तरह के आयोजन पर नाराजगी जताते हुए डांस बंद कराया। हालांकि, कुछ कर्मचारी अफसरों के इस रवैये से खफा भी दिखे। वहीं महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी का कहना है कि नगर निगम परिसर में इस तरह का आयोजन उचित नहीं है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को इसका ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए उन्होंने कोई अनुमति भी नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें