फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागी-उपद्रवी वकीलों पर हाईकोर्ट बार सख्त

Thu, 19 Mar 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने बगावती और अराजक  सदस्यों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। हड़ताल वापस लेने के फैसले को नहीं मानने वाले वकीलों की सदस्यता समाप्त करने की तैयारी है। बार उन सदस्यों पर भी कड़ी कार्रवाई करने जा रही है जो सड़कों पर बिना वजह तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। हाल के आंदोलन में ऐसे सदस्यों की पहचान की जा रही है जो हाईकोर्ट के सामने एक रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ करने वाहनों को क्षति पहुंचाने में शामिल रहे हैं। बार ने कोषाध्यक्ष राजीव शुक्ला के इस्तीफे को अवैधानिक करार देते हुए उनको सदस्यता से निलंबित करने का भी निर्णय लिया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को हुई कार्यकारिणी की बैठक में अनुशासनहीनता करने वाले सदस्यों पर कड़ी कार्रवाई का निर्णय हुआ। प्रेस सचिव राहुल कुमार पांडेय के अनुसार कार्यकारिणी में प्रस्ताव पारित किया गया कि कार्यकारिणी का कोई भी सदस्य इस्तीफा देगा तो उसे तत्काल स्वीकार कर लिया जाएगा। कोषाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मौखिक या लिखित रूप से कोई इस्तीफा नहीं दिया है। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष को भी इस्तीफा नहीं मिला है। उन्होंने सिर्फ इस्तीफे के भ्रामक जानकारी फैलायी है।

कार्यकारिणी द्वारा 18 मार्च को हड़ताल का प्रस्ताव वापस लेने के बाद भी कई सदस्यों द्वारा  सार्वजनिक स्थानों पर धरना प्रदर्शन किया गया। इसमें पुांच अधिवक्ता चिह्नित किए गए हैं।  इुसके अतिरिक्त अन्य लोगोें को भी अखबारों में छपी फोटो और नाम के माध्यम से चिन्हित किया जाएगा। बार ने आंदोलन के दौरान एक रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ और वाहनों में आगजनी के जिम्मेदार सदस्यों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई का निर्णय लिया है। इनके नाम एडवोकेट्स रोल से बाहर करने के लिए महानिबंधक को लिखा जाएगा। सदस्यता निलंबन के लिए रजिस्ट्रार सोसाइटीज को भी सूचना देने का निर्णय लिया गया है। हाईकोर्ट बार कचहरी घटना को लेकर जिला अधिवक्ता संघ के निर्णय का न्यायिक कार्य करते हुए समर्थन करेगा। आम सभा की अध्यक्षता राकेश पांडेय और संचालन सीपी उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन

जिला अधिवक्ता संघ भी करेगा कार्रवाई

इलाहाबाद। हाईकोर्ट बार की तर्ज पर जिला अधिवक्ता संघ ने भी उपद्रवी वकीलों के खिलाफ तेवर कड़े कर लिए हैं। संघ कार्यकारिणी की एक बैठक में इस पर गहन विचार विमर्श के बाद निर्णय लिया गया कि मीडिया कर्मियों से दुर्व्यहार या मारपीट करने वाले सदस्यों को चिन्हित कर संघ से निकाल दिया जाएगा। उनके खिलाफ कार्रवाई हेतु बार कौंसिल को भी लिखा जाएगा। संघ के मंत्री देवेंद्र मिश्र नगरहा ने कहा कि अराजकता फैलाने और बेवजह मारपीट, तोड़फोड़ करने वाले लोगों को चिन्हित किया जाएगा। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें