शहर में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। झलवा इलाके में एक गाय को नगर निगम के लोग उठा ले गए हैं। उसका 15 दिनों का बछड़ा 24 घंटे से चिल्ला रहा है और कुछ खा पी नहीं रहा है।
शहर में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। झलवा इलाके में एक गाय को नगर निगम के लोग उठा ले गए हैं। उसका 15 दिनों का बछड़ा 24 घंटे से चिल्ला रहा है और कुछ खा पी नहीं रहा है। यह देख मुहल्ले के लोग काफी मर्माहत हैं।
विज्ञापन
नगर निगम के लोग गाय को ले जा रहे थे तो गाय को पालने वाली महिला ने काफी गुहार लगाई लेकिन उसे नहीं छोड़ा गया। महिला ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। उसका कहना है कि गाय को नगर निगम के लोगों ने वापस नहीं किया तो उसका बछड़ा भूख से मर सकता है। इसकी सारी जिम्मेदारी नगर निगम की होगी।