फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम का फरमान : सड़क पर कुत्तों ने फैलाई गंदगी, तो मालिक पर लगेगा जुर्माना 

Thu, 02 Jun 2022 11:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सड़क किनारे पालतू कुत्तों की गंदगी दूर करने के लिए पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया था। इसके बाद बृहस्पतिवार को नगर निगम के पशुधन अधिकारी विजय राज की ओर से निर्देश जारी किया गया है।
विज्ञापन
पालतू कुत्ता (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोड पर सुबह और शाम के समय लोगों को अपने पालतू कुत्तों आदि को घूमाते और मल आदि त्याग कराते अक्सर देखा जाता है। लेकिन अब ऐसा करना पालतू कुत्तों के मालिक को महंगा पड़ेगा। नगर निगम के पशुधन विभाग ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद फरमान जारी कर दिया है। जिसमें सड़क गंदा करते पकड़ने जाने पर पालतू जानवरों के मालिकों को जुर्माना लगाने के साथ ही सख्त कानूनी कार्रवाई भी करने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन



सड़क किनारे पालतू कुत्तों की गंदगी दूर करने के लिए पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया था। इसके बाद बृहस्पतिवार को नगर निगम के पशुधन अधिकारी विजय राज की ओर से निर्देश जारी किया गया है। जिसमें लोगों से कहा गया है कि वह अपने कुत्तों का 15 दिनों के भीतर पशुधन विभाग में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से करा लें। तथा सार्वजनिक स्थलों, रोड, पटरी में कुत्तों द्वारा गंदगी फैलाते हुए पाए जाने पर संबंधित के विरूद्ध चालानव कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएंगी।


विभाग की ओर से जारी एक अन्य आदेश के अनुसार नगर निगम सीमा क्षेत्र में कोई पशु रोड पटरी पर बंधा हुआ, सड़को व गलियों में घूमता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इन पशुओं के गोबर रास्ते, सड़कों, नाली, व नालों में बहता हुआ मिला तो संबंधित के खिलाफ चालान व कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आवारा पशुओं की गंदगी पर कैसे लगेगी रोक
पालतु जानवरों से होने वाली गंदगी को रोकने के लिए नगर निगम के पशुधन विभाग ने तो तैयारी शुरू कर दी, लेकिन सड़क पर घूमने वाले आवारा पशुओं की गंदगी कैसे रोकी जाएगी। इसको लेकर निगम की ओर से फिलहाल कोई व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में सड़को, गलियों, नालियों आदि को गोबर आदि गंदगी से मुक्त रखने की कवायद आधी अधूरी ही रहेगी। इस सवाल पर पशुधन अधिकारी विजय राज ने बताया कि आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए टेंडर निकाला जा रहा है। जहां तक अन्य जानवरों की बात है,तो उनको पकड़े के लिए भी अभियान शुरू कर दिया गया है। 


लाल कालोनी में डेयरी संचालकों पर कार्रवाई
नगर निगम के पशुधन विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को करेलाबाग स्थित लाल कालोनी के पास स्थिति डेयरी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई हुई। पशुधन अधिकारी विजय राज के मुताबिक लंबे समय से डेयरी संचालक पास में ही गोबर डंप कर रहे थे। इसकी शिकायत पर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जहां कई टन गोबर डंप किया गया था। इसके बाद कुछ डेयरी संचालाकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। साथ ही पांच दिनों के भीतर पूरा गोबर साफ करवाने का समय दिया गया है। ऐसा नहीं होने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें