उमेशपाल हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए यूपी एसटीएफ और क्राइम ब्रांच की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। लेकिन अभी तक किसी को कोई पता नहीं चला है। इसी बीच शाइस्ता की मदद करने वाली महिला मुंडी पासी का चेहरा सामने आ गया है। पुलिस को मुंडी पासी की तस्वीर मिली है। अब इसकी भी खोजबीन शुरू हो चुकी है। उमेशपाल हत्याकांड में मुंडी पासी का भी नाम सामने आया है। माना जा रहा है कि शाइस्ता के साथ पासी भी हत्या की साजिश में शामिल थी। फिलहाल, मुंडी पासी प्रयागराज के धूमनगंज थाने की महिला हिस्ट्रीशीटर है।