फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway : मुंबई दुरंतो हो नियमित, प्रयागराज-अहमदाबाद के भी बढ़ें फेेरे, जीएम एनसीआर संग बैठक में उठेगा मुद्दा

Sun, 25 Jun 2023 11:55 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के अधीन आने वाले 30 सांसदों की बैठक प्रयागराज में ही होने जा रही है। अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव के पूर्व होने जा रही यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
विज्ञापन
दुरंतो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह में दो दिन चलने वाली प्रयागराज-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस कमाई के लिहाज से प्रयागराज मंडल में तीसरे नंबर है। अगर यह हर रोज चले तो कमाई के मामले में दुरंतो प्रयागराज एक्सप्रेस को भी पीछे कर सकती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि प्रयागराज से मुंबई का ट्रैफिक लोड काफी है। इस ट्रेन को लंबे समय से हर रोज चलाए जाने की मांग की जा रही है।

विज्ञापन


अब यही मांग 30 जून को जीएम एनसीआर के समक्ष 30 सांसदों की बैठक में उठने जा रही है। खास बात यह है कि उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के अधीन आने वाले 30 सांसदों की बैठक प्रयागराज में ही होने जा रही है। अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव के पूर्व होने जा रही यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। क्योंकि इसमें रखे जाने वाले सांसदों के तकरीबन सभी प्रस्ताव रेलवे बोर्ड द्वारा स्वीकृत किए जाने की ज्यादा संभावना है।

स्थानीय सांसदों ने बैठक में शामिल होने के लिए अपनी मांग की एक लंबी सूची भी तैयार की है। प्रयागराज जिले में दो सांसद हैं। यहां फूलपुर से केशरी देवी पटेल एवं इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र से डॉ. रीता बहुगुणा जोशी सांसद है। दोनों ही सांसदों द्वारा जो मांगें जीएम एनसीआर के समक्ष उठाई जानी हैं उसमें मुख्य रूप से मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस का संचालन सप्ताह में दो दिन की बजाय हर रोज करने की है।
विज्ञापन


इसके अलावा सप्ताह में एक दिन चलने वाली प्रयागराज-अहमदाबाद को सप्ताह में तीन दिन किए जाने की मांग भी बैठक में प्रमुखता से उठाई जा सकती है। बता दें कि बैठक में उठाए जाने वाले मामले मंडल स्तर पर डीआरएम, जोनल स्तर पर जीएम एवं बड़े मामले रेल मंत्रालय को भेज दिए जाते हैं।

विज्ञापन

बैठक में उठने वाली प्रमुख संभावित मांगें
  • कानपुर शताब्दी का प्रयागराज जंक्शन तक विस्तार हो या सुबह दिल्ली के लिए चले वंदे भारत एक्सप्रेस।
  • सूबेदारगंज स्टेशन का नाम प्रयागराज कैंट हो व स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बढ़ाई जाए।
  • लखनऊ के लिए शताब्दी/वंदे भारत एक्सप्रेस का हो संचालन
  • प्रयागराज से पुणे होते हुए बंगलुरू के लिए शुरू हो सीधी ट्रेन
  • स्लीपर एवं जनरल कोच से लैस नई दिल्ली के लिए शुरू हो डुप्लीकेट प्रयागराज एक्सप्रेस।
  • चित्रकूट से प्रयागराज होते हुए अयोध्या के लिए चले सुपरफास्ट ट्रेन
  • स्टेशन पुनर्विकास की डिजाइन में संशोधन कर प्रयागराज जंक्शन पर सभी प्लेटफार्म हो एक दूसरे के समानांतर
  • प्रयागराज जंक्शन पर न रुकने वाली 28 ट्रेनों का ठहराव हो सुनिश्चित

इन लोकसभा क्षेत्र के सांसद करेंगे शिरकत

जीएम के साथ होने वाली बैठक में कुल 30 सांसद शिरकत करेंगे। इसमें लोकसभा के 21 एवं राज्यसभा के नौ सदस्य हैं। जिन लोकसभा के सांसद बैठक में शामिल होंगे उसमें फूलपुर, इलाहाबाद, कौशाम्बी, फतेहपुर, कानपुर, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, हाथरस, फिरोजाबाद, इटावा, अलीगढ़, बुलंदशहर, मिर्जापुर, चित्रकूट, कानपुर देहात आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें