फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम की बहू अपर्णा ने पातालपुरी में लगाई हाजिरी, बोलीं- 2022 में सपा की सरकार बनी तो मंदिर का फिर होगा जीर्णोद्धार

Thu, 24 Jun 2021 10:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
बंधवा स्थित हनुमान मंदिर में बृहस्पतिवार को दर्शन पूजन करती अर्पणा यादव। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव बृहस्पतिवार को प्रयागराज पहुंचीं। उन्होंने संगम पर गंगा की पूजा की। इसके बाद पातालपुरी, अक्षयवट और सरस्वती कूप में भी दर्शन पूजन किया। वह बड़े हनुमान मंदिर भी गईं। उन्होंने पातालपुरी मंदिर के पुजारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी पार्टी फिर सत्ता में आई तो मंदिर का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। 

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा दोपहर बाद करीब 3:30 बजे किला स्थित पातालपुरी मंदिर पहुंचीं। वहां उन्होंने मंदिर में स्थित प्रतिमाओं का दर्शन किया। मंदिर के प्रधान पुजारी रवींद्र नाथ योगेश्वर ने अपर्णा का पूजन कराया। इस दौरान उन्होंने बताया कि वर्ष 2013 में जब सपा की सरकार थी, तभी पातालपुरी मंदिर का जीर्णोद्धार कराया गया था। उसके बाद वहां कोई काम नहीं हुआ। अपर्णा ने पुजारी को भरोसा दिलाया कि अगर उनकी सरकार फिर बनी तो मंदिर का विकास कराया जाएगा। इसके बाद वह संगम पहुंचीं। वहां दर्शन करने के बाद उन्होंने बड़े हनुमान मंदिर, अक्षयवट और सरस्वती कूप में भी दर्शन किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें