फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुहर्रम जुलूस के दौरान व्यापारी की कार पर हमला, फोर्स लेकर पहुंचे डीआईजी, एसएसपी ने कराया शांत

Mon, 09 Sep 2019 01:12 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
Muharram news - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन

मुट्ठीगंज के आर्यकन्या चौराहे के पास रविवार रात मुहर्रम के जुलूस के दौरान व्यापारी रवि केसरवानी की कार में तोड़फोड़ के बाद हंगामा हो गया। कुछ लोगों ने आर्यकन्या चौराहे पर जाम लगा दिया, जिसके बाद आसपास के थानों की फोर्स बुला ली गई। मौके पर डीआईजी व एसएसपी भी पहुंचे और लोगों को समझाबुझा कर शांत कराया। पुलिस का कहना है कि व्यापारी की तहरीर पर तोड़फोड़ करने वाले अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन


रविवार रात मुहर्रम की आठवीं पर कीडगंज थाने वाली सड़क से जुलूस निकाला गया। इसे सीमेट्री रोड से मुड़कर बीच वाली सड़क, मुट्ठीगंज, हटिया, सुलाकी चौराहर, बजाजा पट्टी होते हुए वापस कीडगंज आना था। जुलूस 9.15 के करीब आर्यकन्या चौराहे के करीब स्थित बरगद वाली गली के पास से होकर गुजर रहा था। इसी दौरान मुट्ठीगंज निवासी व्यापारी रवि केशरवानी भी कार से अपने दोस्तों सौरभ गुप्ता व रमेश वर्मा के साथ रामभवन चौराहे से मुट्ठीगंज टीपी नगर जा रहे थे। उनकी कार जुलूस के बीच में आ गई, जिससे आक्रोशित कुछ लोगों ने शीशे तोड़ दिए। यह देख आसपास के लोग जुटे तो तोड़फोड़ करने वाले चले गए। इसके बाद रवि घर चले गए, लेकिन घटना से आक्रोशित लोगों ने पहले मुट्ठीगंज और फिर आर्यकन्या चौराहे पर जाम लगा दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाया, लेकिन लोग हटने को तैयार नहीं हुए। कुछ हिंदू संगठन के लोग भी आ गए। भीड़ बढ़ती देख सूचना दी गई तो कई थानों की फोर्स बुलाने के साथ ही डीआईजी, एसएसपी भी पहुंच गए। अफसरों ने स्थिति संभाली और लोगों को समझाया। तब जाकर करीब घंटे भर बाद लोग शांत हुए। एहतियातन मौके पर पुलिस के साथ ही पीएसी भी तैनात कर दी गई। उधर घायल व्यापारी ने थाने पहुंचकर अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन


जुलूस के दौरान बीच में आ जाने पर कुछ लोगों ने कार के शीशे तोड़ दिए। घटना में कोई चोटिल नहीं हुआ, लेकिन कुछ लोगों ने माहौल बिगाड़ने के लिए इसे दूसरा रूप देने की कोशिश की। हालांकि सभी को समझाकर शांत करा दिया गया। तनाव जैसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन

-सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, एसएसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें