फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमआर ने रची थी दवा व्यापारी से लूट की साजिश, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
MR has created conspiracy to rob drug dealer, three arrested
विज्ञापन
एमआर ने रची थी दवा कारोबारी से लूट की साजिश, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

खुल्दाबाद में 14 जुलाई को हुई थी एक लाख की लूट
दो अन्य मामलों का भी खुलासा, 70 हजार रुपये बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। खुल्दाबाद में खुसरोबाग के पास दवा कारोबारी सुमित कुमार राजदेव को तमंचा सटाकर एक लाख रुपये लूटने की साजिश उसके ही परिचित मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव(एमआर) ने रची थी। शुक्रवार को मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने एमआर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से लूट के 70 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। हालांकि इसमें दो और घटनाओं में लूटी गई रकम भी शामिल है। जिनका बदमाशों से पूछताछ में खुलासा हुआ है।
लूकरगंज में रहने वाले दवा कारोबारी सुमित कुमार राजदेव लीडर रोड पर लक्ष्मी नारायण मार्केट में नानक मेडिकल एजेंसी के नाम से दवा एजेंसी चलाते हैं। 14 जुलाई की रात नौ बजे वह बिक्री का एक लाख रुपये लेकर बाइक से घर आ रहे थे। तभी खुसरोबाग के पास बाइक पर सवार होकर पहुंचे बदमाशों ने तमंचा सटाकर रुपये लूट लिए थे। शुक्रवार को मामले का खुलासा हो गया। एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की मदद से खुल्दाबाद इंस्पेक्टर रोशनलाल ने मयटीम चौफटका पुल के पास से तीन युवकों को पकड़ा। इनमें आलमगीर निवासी करेली और शानू उर्फ शादाब व मो. तारिक उर्फ जमा खान निवासी दरियाबाद शामिल हैं। इनके कब्जे से तीन तमंचा, पांच कारतूस व लूट के 70200 रुपये बरामद हुए। इस दौरान मौका पाकर रूफी, इरफान व दो अन्य बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में पता चला कि गिरफ्तार आलमगीर एमआर है और वह अक्सर दवा व्यापारी की दुकान पर जाया करता था। उसने ही घटना की साजिश रची। फिर तारिक व शानू को घटना की जानकारी दी जिन्होंने अपने रूफी, इरफान व दो अन्य साथियों को भी घटना में शामिल कर लिया। घटना वाली रात आलमगीर दवा व्यापारी की दुकान से ही उसके पीछे लगा हुआ था।
तीन और लूट के मामले खुले
पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए तारिक व शानू ने पूछताछ में तीन और लूट की घटनाओं में शामिल होने की बात कबूली है। इनमें कोतवाली, सिविल लाइंस व धूमनगंज की घटनाएं शामिल हैं। 18 मई को कोतवाली के साउथ मलाका में रीवा निवासी सराफ अभिषेक सोनी को तमंचा सटाकर 4 लाख के गहने व 8 हजार नगद लूटे गए थे। इसके अलावा हार्टलाइन चौराहे पर सराफ से पांच हजार नगद व मोबाइल और धूमनगंज झलवा में व्यापारी प्रदीप गुप्ता से हुई लूट का भी ख्ुालासा हुआ। धूमनगंज की घटना दोनों ने शातिर बदमाश गदऊ व उसके साथी बसंत यादव संग मिलकर अंजाम दी थी।
विज्ञापन

दोनों पर कुल 21 मुकदमे
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए तारिक व शाून शातिर लुटेरे हैं। तारिक पर सात व शानू पर 14 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें लूट, चोरी, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर समेत अन्य मुकदमे शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें