फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganga Gurukulam: गीता के चयनित श्लोकों का बच्चों सस्वर किया पाठ, प्रधानाचार्य ने शिक्षा और अनुशासन पर दिया जोर

Sat, 11 Apr 2026 07:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

एमपीवीएम गंगा गुरुकुलम स्कूल में शैक्षिक सत्र 2026–27 के शुभारंभ के अवसर पर शनिवार को आयोजित इंडक्शन एंड ओरिएंटेशन प्रोग्राम में नवप्रवेशी छात्रों को विद्यालय की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया।
विज्ञापन
एमपीवीएम में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अभिभावक, प्रस्तुति देते बच्चे और संबोधन देतीं प्रधानाचार्या। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमपीवीएम गंगा गुरुकुलम स्कूल में शैक्षिक सत्र 2026–27 के शुभारंभ के अवसर पर शनिवार को आयोजित इंडक्शन एंड ओरिएंटेशन प्रोग्राम में नवप्रवेशी छात्रों को विद्यालय की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और नवप्रवेशी छात्रों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना के साथ हुआ। प्रधानाचार्या माधुरी श्रीवास्तव ने अतिथियों, अभिभावकों और बच्चों का अभिनंदन किया। विद्यालय की शैक्षिक नीतियों, अनुशासन और संस्कार प्रधान शिक्षा की महत्ता पर प्रकाश डाला।

विज्ञापन


विद्यालय में भगवद्गीता को विशेष रूप से जीवनमूल्यों, नैतिकता एवं भारतीय सांस्कृतिक विरासत के सशक्त संवाहक के रूप में स्थान दिया जाता है। इसी उद्देश्य से कक्षा छह से आठ तक के नवप्रवेशी विद्यार्थियों ने गीता के चयनित श्लोकों का सस्वर वाचन किया, जो कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा। इस प्रस्तुति से उपस्थित जनसमूह में भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना एवं आदर्श जीवन मूल्यों के प्रति विशेष आध्यात्मिक अनुभूति हुई। इसके बाद पावर पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से सत्र 2025–26 में विद्यालय की उपलब्धियों एवं सुदृढ़ आधारभूत संरचना का प्रभावी परिचय कराया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में कक्षा नौ के नवप्रवेशी विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत अंग्रेजी गीत तथा कक्षा तीन से नौ तक के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का समूह नृत्य अत्यंत मनमोहक एवं सराहनीय रहा। साथ ही कक्षा तीन से पांच के नवप्रवेशी विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विद्यालय गीत ने सभी के हृदय को स्पर्श कर लिया। कार्यक्रम के अंत में समन्वयक रिंकू श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें