फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : खेत में गेहूं काटने गई किशोरी की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 11 Apr 2026 07:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के कादिलपुर गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय किशोरी की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
अंशिका। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के कादिलपुर गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय किशोरी की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। कादिलपुर निवासी अंशिका (14) पुत्री स्वर्गीय अजय पासी शनिवार को अपने छोटे भाई सतीश के साथ खेत में गेहूं काटने गई थी। बड़े भाई अन्नू ने बताया कि बगल के खेत में किसान लालमन ने खीरे की फसल लगा रखी थी, जहां खेत मालिक ने खीरे की फसल को वनरोज से बचाने के लिए विद्युत करंट लगा रखा था।

विज्ञापन


इसी दौरान अंशिका करंट की चपेट में आ गई। बहन को करंट लगते देख छोटे भाई सतीश ने उसे बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन वह अंशिका को नहीं बचा सका। कुछ ही पलों में किशोरी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे तो बेटी का शव देख बिलख पड़े। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई है।

ग्राम प्रधान फैजी इशरत ने बताया कि अंशिका के पिता अजय पासी की तीन साल पहले कैंसर से मौत हो चुकी है। परिवार में मां मालती देवी और तीन भाई शुभम, अन्नू व सतीश हैं। बेटी की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि खेत में फैले करंट के कारण यह हादसा हुआ है। आक्रोशित लोगों ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दिया है। इंस्पेक्टर राजेश उपाध्याय ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें