फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपीएमएलए कोर्ट : धोखाधड़ी के मामले में सपा के पूर्व विधायक की जमानत अर्जी खारिज

Thu, 16 Jun 2022 09:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

याची (पूर्व विधायक) के खिलाफ पांच साल पहले आईपीसी की धारा 420 और 406 केतहत एफआईआर दर्ज कराई गई थी। आरोप था कि  याची ने वादी व उनके परिवार केसदस्यों से रुपये चुकाने की शर्त पर उधार लिया गया था।
विज्ञापन
court new - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भूमि के लेन-देन के मामले में सिविल लाइंस थाने में दर्ज मुकदमे में सपा केपूर्व विधायक सईद अहमद की जमानत अर्जी जिला न्यायालय की विशेष कोर्ट एमपीएमएलए ने खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि अपराध गंभीर प्रकृति का है और आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में नहीं है। लिहाजा, उसकी जमानत अर्जी को खारिज किया जाता है। यह आदेश अपर सत्र न्यायाधीश एमपीएमएलए डॉ. दिनेश चंद्र शुक्ला ने सहायक शासकीय अधिवक्ता सुशील वैश्य को सुनकर दिया है।

विज्ञापन



याची (पूर्व विधायक) के खिलाफ पांच साल पहले आईपीसी की धारा 420 और 406 केतहत एफआईआर दर्ज कराई गई थी। आरोप था कि  याची ने वादी व उनके परिवार केसदस्यों से रुपये चुकाने की शर्त पर उधार लिया गया था। 2008 में 1250 वर्ग गज भूमि का सौदा हुआ, जिसके लिए वादी मुकदमा से 80 लाख रुपये की मांग की गई। वादी द्वारा समय-समय पर विभिन्न चेकों के माध्यम से भुगतान किया गया।


जबकि, वास्तविकता यह है कि वादी ने यह धनराशि उधार में उसे दिया था तथा इसके संबंध में कोई अनुबंध नहीं किया था। आरटीजीएस के माध्यम से दस लाख रुपये वापस भी करा ले लिया। वादी की ओर से कोई अपराध नहीं किया गया। वाद सिविल प्रकृति का है। वादी के खिलाफ और कोई मुकदमा नहीं है। लिहाजा, उसे जमानत पर बरी किया जाए। लेकिन अदालत ने याची के तर्कों को स्वीकार नहीं किया और उसकी जमानत अर्जी को खारिज कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें