फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : कचरी पावर प्लांट का काम फिर शुरू कराना चाहते हैं सांसद,  डीएम से की मुलाकात

Fri, 31 Oct 2025 03:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कचरी देवरी करछना में अधिग्रहित भूमि पर बिजली उत्पादन कारखाना और लोहगरा में भारत पेट्रोलियम कंपनी द्वारा अधिग्रहीत भूमि पर तेल शोधक व पेट्रोकेमिकल फैक्ट्री स्थापित करने का पुनः प्रयास होना चाहिए ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार मुहैया हो सके।
विज्ञापन
उज्ज्वल रमण सिंह, सांसद, इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कचरी देवरी करछना में अधिग्रहित भूमि पर बिजली उत्पादन कारखाना और लोहगरा में भारत पेट्रोलियम कंपनी द्वारा अधिग्रहीत भूमि पर तेल शोधक व पेट्रोकेमिकल फैक्ट्री स्थापित करने का पुनः प्रयास होना चाहिए ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार मुहैया हो सके। यह बात कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने बृहस्पतिवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा से हुई मुलाकात में कही।

विज्ञापन


डीएम और सांसद के बीच हुई बातचीत में यमुनापार के विकास पर लंबी चर्चा हुई। सांसद ने डीएम से मुलाकात के दौरान प्रयागराज को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाने के लिए खाका तैयार किया और कहा कि प्रस्ताव बनाकर भेजें, तभी केंद्र व राज्य के मंत्रियों से मिलकर योजनाओं को स्वीकृति दिला सकेंगे। प्रतिनिधि विनय कुशवाहा ने बताया कि सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने आउटर रिंग रोड और मिर्जापुर मार्ग के चौड़ीकरण से संबंधित निरस्त हुए प्रस्ताव को पुनः सही एलिवेशन के साथ प्रदेश सरकार के द्वारा भारत सरकार को भेजे जाने पर जोर दिया। सांसद ने कहा कि वह केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिल कर इस पर सहमति बनाने का प्रयास करेंगे ताकि प्रयागराज को जाम के झाम से छुटकारा मिले।

शंकरगढ़ टाउन एरिया में पीपीजीसीएल कंपनी के सीएसआर के तहत पाइपलाइन द्वारा पेयजल मुहैया कराए जाने की योजना पर भी बात हुई। बिजली कि समस्या पर चर्चा के दौरान बड़ोखर कोरांव व बसही करछना में 33 केवीए के सब स्टेशन की स्थापना और ग्रामीणों पर अतिरिक्त बिजली बिल के स्थायी समाधान व जिला खनिज फंड के तहत यमुनापार के सभी विकास खंडों में एक-एक विवाह घर की स्थापना पर जोर दिया। सांसद ने कहा कि विवाह घर में आपदा के दौरान निराश्रितों को शरण भी दी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें